मच्छरों से परेशान हुईं रणबीर कपूर की भांजी, वीडियो में किया सीएम अरविंद केजरीवाल से ये सवाल

बॉलीवुड
Updated Sep 19, 2019 | 14:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की नातिन समारा पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। नीतू कपूर अपनी नातिन की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में समारा की बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है।

Ranbir Kapoor niece Samara
Ranbir Kapoor niece Samara  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर की नातिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • इस वीडियो में समारा बेहद क्यूट अंदाज में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल करती हैं
  • वीडियो को नीतू कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है

देश के कई हिस्सों में डेंगू का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा है। बच्चों-बड़ों के अलावा कई एक्टर्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब इसी बीच रणबीर कपूर की भांजी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डेंगू पर बोलती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल करती भी करती हैं। बता दें कि समारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिल्ली के विशेषज्ञों के मुताबिक लोगों को डेंगू चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के बारे में लगातार बताया जा रहा है। वहीं मच्छरों से परेशान हुईं नीतू कपूर और ऋषि कपूर की नातिन समारा का बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है। समारा इस वीडियो में डेंगू को लेकर हो रहे समस्या पर बोलती दिखाई दे रही हैं। वो कहती हैं कि मच्छरों के काटने से उन्हें हर जगह रेड रेड निशान बन गए हैं।

इस दौरान वो कह रही हैं कि कैसे दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल इस समस्या को खत्म करने की बात कर रहे हैं जबकि उन्होंने कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाया है। बता दें कि समारा के इस वीडियो को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hahaha dengue ko harayenge !!! #samstories #funny#adorable A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

 

फैंस के अलावा इस बॉलीवुड स्टार्स भी इस वीडियो को लाइक करते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में लंबे इलाज के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भारत वापस लौट आए हैं। एक्टर कुछ वक्त से यूएस में रह रहे थे, जहां वो अपना इलाज करवा रहे थे। इसके साथ पिता ऋषि कपूर के वापस लौटने के बाद रणबर कपूर ने फैमिली के लिए छोटी सी पार्टी रखी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

 

वहीं रणबीर कपूर की भांजी समारा दिल्ली में रहती हैं। उनके पिता भारत साहनी शहर के सबसे बड़े बिजनेसमेन में से एक हैं। समारा अपने मामा रणबीर कपूर से काफी क्लोज हैं। एक्टर अपनी भांजी को काफी प्यार करते हैं। ज्यादातर वक्त ट्रैवेल होने की वजह से ज्यादा मुलाकात नहीं हो पाती है, ऐसे में फोन पर चैट करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर