रणबीर कपूर की इस लाल साइकिल की कीमत में कर सकते हैं विदेश यात्रा, आलिया ने जन्मदिन पर की है गिफ्ट

Ranbir Kapoor's red bicycle Price: कथित तौर पर रणबीर कपूर को दिलचस्प लाल साइकिल गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने जन्मदिन पर दी है। क्या आप जानते हैं कि एक्टर को मिले इस गिफ्ट कीमत कितनी है?

ranbir Kapoor on red fancy bicycle
लाल साइकिल पर सवार रणबीर कपूर 
मुख्य बातें
  • मुंबई में दिलचस्प लाल साइकिल चलाते हुए नजर आए थे रणबीर कपूर
  • कथित तौर पर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने जन्मदिन पर की है गिफ्ट
  • रणबीर की साइकिल की कीमत में कर सकते हैं मालदीव की ट्रिप

मुंबई: बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से के रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर यह जोड़ी एक साथ अलग अलग मौकों पर नजर आती है और उनकी यह केमेस्ट्री जल्द रिश्ते में बदलने जा रही है और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। खैर, फिलहाल तो रणबीर कपूर एक साइकिल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाने के कुछ दिनों बाद, संजू अभिनेता को अपनी नई साइकिल पर सवारी करते देखा गया।

ताजा ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो इस दो पहिया वाहन को कथित तौर पर रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने उन्हें गिफ्ट में दिया है। हालांकि इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस की ओर से इस बात की चर्चा लगातार तेज है कि आलिया भट्ट ने रणबीर को जन्मदिन के उपहार के तौर पर दिलचस्प साइकिल है। जिसकी खासियत यह है इसे पैरों का इस्तेमाल करके पैडल से तो चलाया ही जा सकता है लेकिन साथ ही यह बैटरी पर भी चलती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर की इस नई इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत कितनी है? कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर कपूर को मिला गिफ्ट बहुत महंगा है। टीओई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है। साइकिल की असल निश्चित कीमत के बारे में तो दावा नहीं कर सकते लेकिन इतना तो तय है कि 1.5 लाख रुपए में निश्चित रूप से मालदीव या सिंगापुर की यात्रा तो की ही जा सकती है।

वर्कफ्रंट पर भी रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। दोनों शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी और फिर ऋषि कपूर के निधन के चलते परिवार ने इसे टालने का फैसला किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार कपल दिसंबर में पारंपरिक तरीके से शादी कर सकते हैं और पहले से ही चुनिंदा करीबी लोगों को इसके लिए आमंत्रण संदेश भेजा जा चुका है, हालांकि फिलहाल इस पर अटकलें ही लग रही हैं और पक्के तौर पर पुष्टि के साथ कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर