Deepika Padukone ने शेयर की ये फोटो, रणवीर सिंह बोले- अगली फ्लाइट से आ रहा हूं घर

बॉलीवुड
Updated Oct 18, 2019 | 12:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Ranveer Singh PDA: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर प्यार और तकरार फैन्स को काफी पसंद आती है। अब दीपिका की फोटो देख रणवीर ने घर की फ्लाइट पकड़ ली है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर MAMI फिल्म फेस्टिवल का अपना लुक शेयर किया है।
  • दीपिका की एक दूसरी फोटो में रणवीर ने लिखा- उफ्फ इस निखरी त्वचा का राज क्या है
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब 83 फिल्म में साथ नजर आएंगे।

मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर खट्टी-मीठी तकरार और प्यार को फैन्स काफी पसंद। दीपिका पादुकोण की हर फोटो पर रणवीर सिंह के कमेंट्स का इंतजार करते हैं। दीपिका ने अब कुछ नई ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे देखने के बाद रणवीर फ्लाइट पकड़कर घर आने वाले हैं। 

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर MAMI फिल्म फेस्टिवल का अपना लुक शेयर किया है। इस फोटो में रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा- चलो बहुत हो गया, मैं अगली फ्लाइट से ही घर आता हूं।  

दीपिका की एक दूसरी फोटो में रणवीर ने लिखा- उफ्फ इस निखरी त्वचा का राज क्या है? दीपिका पादुकोण ने फोटो में ब्लैक और पीच कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। इसके अलावा दीपिका ने बाजार मैग्जीन के लिए भी कवर फोटोशूट करवाया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hello!#jiomamimumbaifilmfestival A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

Deepika Padukone

दीपिका ने लिखा- मैं बताती हूं
दीपिका ने हार्पर बाजार मैग्जीन के फोटोशूट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो पर रणवीर ने कमेंट किया- 'और पास'। दीपिका ने रणवीर सिंह के कमेंट के जवाब में लिखा- 'अच्छा? घर आजा.. मैं बताती हूं।'

दीपिका ने इसके अलावा अपने रिपोर्ट कार्ड की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। रिपोर्ट कार्ड में दीपिका की टीचर ने लिखा था- दीपिका को निर्देशों को फॉलो करना चाहिए। रणवीर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- हां टीचर मैं सहमत हूं। दीपिका ने रणवीर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hmmmmm... A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

83 में नजर आएंगे दीपवीर 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब 83 फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया का किरादर निभाएंगी। शादी के बाद दोनों की साथ पहली फिल्म होगी। 

 

 

दीपिका इसके अलावा फिल्म छप्पाक में नजर आने वाली हैं। छप्पाक में वह एक एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार निभाएंगी। वहीं, रणवीर सिंह 83 के अलावा करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह दारा-शिकोह का किरदार निभाएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर