Ranveer Singh को सूट में देख Deepika Padukone ने पूछा - 'कहां जा रहे हो?', एक्टर ने दिया रोमांटिक जवाब

बॉलीवुड
Updated Oct 19, 2019 | 19:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटोज पर कमेंट्स करते रहते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ।

Ranveer Singh, Deepika Padukone
Ranveer Singh, Deepika Padukone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह हुए तैयार तो दीपिका ने पूछा सवाल
  • रणवीर ने दिया रोमांटिक जवाब
  • रणवीर और दीपिका फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को जबरदस्त एक्टिंग के साथ उनके एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए भी जाना जाता है। वे कभी भी कुछ नया ट्राई करने में हिचकिचाते नहीं हैं। अक्सर उनके स्टाइल को लेकर बातें की जाती हैं, लेकिन रणवीर इन सबकी परवाह किए बिना अपने स्टाइल में तैयार होते हैं। वे किसी भी लुक को कैरी कर सकते हैं। उनका लेटेस्ट लुक भी कुछ ऐसा है। जिसे देखकर दीपिका पादुकोण को ने भी उनसे सवाल कर डाला।

दरअसल रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन में वे एक वाइट शर्ट के साथ ग्रे सूट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने टाई भी लगाई है। लेकिन रणवीर इस लुक को अपना खास फ्लेवर देना नहीं भूले। उन्होंने इस सूट को एक नियॉन ट्रेंच कोट से लेयर किया है। जिसमें ऊपर की तरफ नियॉन ग्रीन और अंदर ऑरेंज कलर है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

इन फोटोज को देखकर दीपिका ने कमेंट किया कि कहा जा रहे हो? जिसका जवाब रणवीर ने बिल्कुल रोमांटिक अंदाज में दिया। उन्होंने दीपिका को टैग करते हुए लिखा, 'जहां तू ले चले।' फैंस को भी दोनों के ये लवी-डवी कमेंट्स बहुत पसंद आ रहे हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने पिछले साल नवंबर में ही शादी रचाई थी।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे। वहीं दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी (रोमा देव) का रोल करेंगी।

फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका की छपाक भी आने वाली है। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को आएगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर