दीपिका पादुकोण की जुल्फों में खोए रहना चाहते हैं रणवीर सिंह, फैंस ने ट्रोल करते हुए कहा 'क्यों भाई डैंड्रफ हो क्या'

Ranveer Singh Gets Trolled: बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन सुर्खियां बटोर लेते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर कमेंट करने की वजह से सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को ट्रोल किया जा रहा है।

Ranveer singh gets brutally trolled for his comment over deepika padukone's new instagram post, ranveer singh gets trolled on social media for his mushy comment on wife deepika padukone's new post
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर रणवीर सिंह ने किया अजीब कमेंट।
  • कमेंट करने की वजह से रणवीर सिंह हो गए ट्रोल।
  • फैंस ने पूछ लिया क्यों भाई डैंड्रफ हो क्या।

Ranveer Singh Gets Trolled Over His Mushy Comment: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस को हमेशा से पसंद आई है। सोशल मीडिया पर जब भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी तस्वीरें या वीडियोज शेयर करते हैं तब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे के पोस्ट पर भी आए दिन कमेंट करते रहते हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से बच नहीं पाता है। कई बार ऐसा हुआ है जब दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर कमेंट करके रणवीर सिंह ने सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिस पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया। लेकिन इस बार रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गए। 

रणवीर सिंह हो गए ट्रोल

बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए यह कह दिया कि 'तेरी जुल्फों में खोया रहूं'। यह कमेंट करने की वजह से सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यह तक कह दिया कि 'क्यों भाई डैंड्रफ हो क्या?'। वहीं, दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए यह कह दिया की 'ओवरडोज हो गया क्या... लोग घर में रहते हैं और यह बाबला बाल में...। 

Also Read: बॉयफ्रेंड की दुल्‍हनियां बनने को तैयार मौनी रॉय! जानें कब और कहां सात फेरे लेगी एक्ट्रेस

Also Read: Imran Khan Birthday: इमरान और अवंतिका ने 2011 में गुपचुप कर ली थी शादी, 2019 में आकर टूट गया रिश्‍ता

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके बाल बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण ने यह तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह हेयर फ्लिप करना चाह रही थीं, लेकिन हर बार वह नाकामयाब रहीं। इस तस्वीर की वजह से सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। एक सोशल मीडिया यूजर ने तो दीपिका पादुकोण को यह तक कह दिया कि 'नहा लो इतनी भी ठंड नहीं है'।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर