कोरियोग्राफर के पैर पकड़े नजर आए रणवीर सिंह, एक्सप्रेशन देख छूट जाएगी हंसी

बॉलीवुड
Updated Sep 16, 2019 | 16:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड में रणवीर सिंह मोस्ट एनर्जेटिक और टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। दमदार एक्टिंग के अलावा एक्टर कॉमेडी अंदाज और अतरंगी स्टाइल के लिए भी काफी फेमस हैं। हाल ही में उनकी बेहद खास तस्वीर सामने आई है।

Ranveer Singh photo
Ranveer Singh photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग पूरी करने के बाद वापस मुंबई लौट आए हैं
  • हाल ही में उनकी बेहद खास तस्वीर सामने आई है
  • इस तस्वीर में एक्टर जबरदस्त एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म 83 की शूटिंग पूरी कर मुंबई वापस लौटे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से एक्टर फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी थे। फिल्म में वो कपिल देव की भूमिका में निभा रहे हैं। वहीं हाल ही में उनकी एक खास तस्वीर सामने आई है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्टर के एक्सप्रेशन वाकई जबरदस्त है।

इस तस्वीर में रणवीर सिंह कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो कोरियोग्राफर के पैर पकड़े हुए हैं। तस्वीर में रणवीर नीचे बैठे हुए हैं और वहां खड़े श्यामक डावर के पैर को कसकर पकड़ रखा है। वहीं तस्वीर में वो हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि श्यामक अपने चेहरे पर हाथ रखे हुए अपनी हंसी रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

रणवीर इस तस्वीर में आरेंज कलर की जैकेट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक चश्मा भी कैरी किया है। बता दें कि ये तस्वीर रिहर्सल के दौरान की है। वहीं रणवीर के इस तस्वीर को फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

हाल ही में रणवीर को करण जौहर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। माना जा रहा है कि एक्टर जल्द फिल्म तख्त की तैयारी शुरू करेंगे।  करण जौहर की इस पीरियड फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। आलिया और रणवीर के अलावा करीना कपूर खान, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Proud to be the Global Brand Ambassador for the Iconic Sound Innovators @jblindia #DareToListen #JBL A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो शादी के बाद पहली बार फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में हुई है। वहीं रणवीर सिंह की ये फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर