Photo: रणवीर ने दीपिका के बर्थडे पर शेयर की बचपन की ये तस्वीर, फैंस बोले-'बहुत जल्दी विश कर दिया'

Deepika Padukone Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने जन्मदिन पर भी काम कर रही हैं। वहीं इस मौके पर फैंस लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Ranveer Singh
Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
  • सामने आई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • शादी के बाद दीपिका और रणवीर पहली बार फिल्म 83 में साथ दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस बर्थडे के दिन भी काम कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के जन्मदिन पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी लगातार बधाई दे रहे हैं। हाल ही में उनके पति रणवीर सिंह ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। बता दें कि एक्टर ने दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें दीपिका बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- 'मेरे लीला मार्शमैलो को जन्मदिन मुबारक हो'। एक्ट्रेस के इस तस्वीर को देखने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स कमेंट करने से रोक नहीं पाए। बता दें कि दीपिका की इस तस्वीर को देखने के बाद कृति सेनन ने लिखा- ओ सो क्यूट। मौनी रॉय ने लिखा-ओ एम जी। इसके अलावा साकिब सलीम ने लिखा-हैप्पी बर्थडे भाभीजी।

दीपिका के इस तस्वीर पर फैंस लगातार दिल बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं दीपिका को देर से बर्थडे विश करने पर फैंस रणवीर को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत जल्दी विश कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना लेट क्यों किया बाबा।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

बता दें कि रणवीर और दीपिका दोनोंं ही एक साथ आज यानी 5 जनवरी को सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान दोनों की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए लखनऊ में हैं। जहां वो एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाती नजर आईं।

वहीं इस साल रणवीर और दीपिका शादी के बाद पहली बार फिल्म 83 में साथ दिखाई देंगे। दोनों इस फिल्म में पति पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर