Video: Jayeshbhai Jordaar की शूटिंग के लिए गुजरात की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह, देखकर चिल्लाने लगे फैंस

Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म जयेशभाई जोरदार की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है।

Ranveer Singh
Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग गुजरात में कर रहे हैं।
  • हाल ही में इस फिल्म का वीडियो सामने आया है।
  • इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती लड़के की भूमिका में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इस वक्त गुजरात में चल रही है। हाल ही में एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें रणवीर सिंह स्कूटी पर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर गुजराती अंदाज में दिखेंगे। बॉलीवुड में अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले रणवीर सिंह का ये नया अंदाज देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म जयेशभाई जोरदार से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर से मूंछों में दिखाई देंगे। सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह स्कूटी जाते दिखाई दे रहे हैं। तभी फैंस उन्हें देखकर पहचान लेते हैं। रणवीर सिंह को देखने के बाद फैंस चिल्लाने लगते हैं। जिसपर रणवीर सभी को हाय करते दिखाई देते हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह फिल्म जयेशभाई जोरदार से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में गुजराती लड़के की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन जयेशभाई जोरदार में उनका किरदार उससे काफी अलग है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बोमन इस फिल्म में रणवीर सिंह के पिता के रोल में दिखाई देंगे। रणवीर सिंह और बोमन ईरानी के अलावा अर्जुन रेड्डी की एक्ट्रेस शालिनी पांडे नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म से दिव्यांग ठक्कर डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में दिखाई देगें। इस फिल्म में वो कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर आधारित है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर