Raveena Tandon with Grandson: नाती संग समय बिता रहीं रवीना टंडन, सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट तस्वीरें

Raveena Tandon with her Grandson: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बीते साल नानी बनी थीं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नाती संग तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं।

Raveena Tandon with Grandson Rudra
Raveena Tandon with Grandson Rudra 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर नाती संग शेयर की तस्वीरें
  • रवीना टंडन तीन बेटियों और एक बेटे की मां हैं, हालांकि दो बेटियों को उन्होंने गोद लिया था
  • मालूम हो कि रवीना टंडन पिछले साल नानी बनी थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बड़े पर्दे पर कम एक्टिव हैं। आखिरी बार वो साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म मातृ में नजर आईं थीं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

दरअसल रवीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वो अपनी बेटी छाया उनके पति शॉन और अपने नाती रुद्रा के साथ नजर आ रही हैं। रवीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'इनसे बने हुए कुछ खास दिन। परिवारों और विरासत की निरंतरता .. मेरे छोटे रुद्रा के नामकरण के लिए। फन, हंसी और खुशी। भगवान की कृपा हमेशा बनी रहे।' रवीना ने अपने नाती के साथ जो फोटोज शेयर कीं उनमें वो बेहद खुश लग रही हैं। वहीं रुद्रा भी इन फोटोज में बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

रवीना ने इसके बाद एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उनके साथ केवल रुद्रा ही नजर आ रहे हैं। फोटोज में नानी रवीना रुद्रा के साथ खेलती और एन्जॉय कर रही हैं। इन फोटोज को शेयर कर उन्होंने लिखा कि अपनी ग्लैमरस नानी की तरह ही इसके एक्सप्रेशंस भी हैं। रवीना की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। और वो कमेंट में लगातार तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि रवीना टंडन के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा। जहां एक बेटी और एक बेटे को रवीना ने जन्म दिया है वहीं  25 साल पहले दो बेटियों को उन्होंने गोद लिया था। दरअसल रवीना ने साल 1995 में दो बच्चियों पूजा और छाया को गोद लिया और सिंगल मदर के तौर पर उनकी परवरिश की और शादी भी की। इसके बाद पिछले साल वो नानी बनीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

 

रवीना ने 22 फरवरी 2004 को राजस्थान के उदयपुर में जग मंदिर पैलेस में शादी की थी। उन्होंने पंजाबी रीति रिवीज से अनिल थडानी से शादी की, जो कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मार्च 2005 में रवीना ने बेटी राशा को जन्म दिया। इसके बाद जुलाई 2008 में रवीना ने बेटे रणवीरवर्धन को जन्म दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर