सुशांत से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी हैं रिया चक्रवर्ती, बदला लेने के लिए दिया था किसिंग सीन

सुशांत सिंह राजपूत की एक दोस्त ने दावा किया है कि रिया सुशांत से पहले आदित्य को डेट कर चुकी है।  जानिए कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी, कैसे हुआ था ब्रेकअप...

Rhea Chakraborty, Aditya Roy Kapoor
Rhea Chakraborty, Aditya Roy Kapoor 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती फिर चर्चा में हैं।
  • सुशांत की खास दोस्त ने रिया पर गंभीर आरोप लगाया है।
  • सुशांत की दोस्त का दावा है कि रिया सुशांत से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बीते एक साल से विवादों में हैं। रिया ड्रग्स मामले में जेल तक जा चुकी हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत की एक दोस्त ने दावा किया है कि रिया सुशांत से पहले आदित्य को डेट कर चुकी है। 

सुशांत की दोस्त स्मिता जीएलके पारेख ने ट्वीट कर लिखा, 'रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत से मिलने से  पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी हैं। उन्होंने कैसे इस्तेमाल कर आदित्य को छोड़ दिया?

सुशांत की दोस्त आगे लिखती हैं, 'कोई महिला इतनी घटिया और प्रतिशोधी हो सकती हैं? ताई तुमने ये कहानी खुद सुनाई है। इतनी खतरनाक औरत फ्री घूं रही हैं। रिया को सुशांत की जिंदगी में भेजा गया था।'

2012 से 2014 तक किया डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया और आदित्य ने एमटीवी में कुछ वक्त साथ काम किया था। इस दौरान दोनों दोस्त बन गए थे। साल 2012 से लेकर 2014 तक डेट किया था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेकअप के बाद भी आदित्य रिया चक्रवर्ती से प्यार किया करते थे। वह रिया को लेकर काफी  पोजेसिव थे। हालांकि, दोनों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई थी।

सोनाली केबल में दिया किसिंग सीन
रिया चक्रवर्ती ने  फिल्म सोनाली केबल में अली फजल के साथ किसिंग सीन दिया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जब रिया ने फिल्म साइन की थी  तो वह लिप लॉक करने को रेडी नहीं थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका और आदित्य का ब्रेकअप हो गया था। आदित्य ने फिल्म में श्रद्धा कपूर को किस किया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने फिल्म किसिंग सीन आदित्य रॉय कपूर से बदला लेने के लिए दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर