2019 वेकेशन पर पता चली थी सुशांत की मानसिक बीमारी, रिया चक्रवर्ती ने बताया- मैं भी डिप्रेशन में जाने लगी थी...

Sushant Singh rajput mental illness: अक्टूबर 2019 में रिया जब सुशांत के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गई थीं तब पहली बार उनकी मानसिक बीमारी का पता चला। पहली बार वो सुशांत की मेंटल बीमारी की गवाह बनी थीं...

Rhea Chakraborty reveals Sushant Singh Rajput depression & mental illness first
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ की जा रही है।
  • अब रिया ने खुलासा किया है कि सुशांत की मानसिक बीमारी और उसके बारे में उन्हें कैसे पता चला।
  • अक्टूबर 2019 में जब दोनों विदेश छुट्टियां मनाने गए थे तब पहली बार सुशांत की मानसिक बीमारी का पता चला।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से चर्चा में हैं। 14 जून को सुशांत ने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। तभी से लगातार सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया जा रहा है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ की जा रही है। कल रात भी कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें ईडी कार्यालय से बाहर निकलते देखा गया। टाइम्स नाउ ने ED के सूत्रों के माध्यम से पुष्टि की है कि रिया चक्रवर्ती की फोन डिटेल सामने आ चुकी है। इससे पता चला है कि 8 जून के बाद 13 जून तक रिया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता महेश भट्ट के संपर्क में थी। इन 6 दिनों में दोनों के बीच करीब 16 बार फोन कॉल्स का आदान प्रदान हुआ। 

अब आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने इस बारे में खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक बीमारी और उसके बारे में उन्हें कैसे पता चला। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने अधिकारियों को बताया कि अक्टूबर 2019 में जब दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने गए थे तब पहली बार मानसिक बीमारी के बारे में पता चला। यही वो वक्त था जब रिया चक्रवर्ती पहली बार सुशांत सिंह राजपूत की मेंटल बीमारी की गवाह बनीं। वेबसाइट के अनुसार, उनके सूत्रों ने जानकारी दी है कि रिया और सुशांत अक्टूबर 2019 में इटली के एक 600 साल पुराने हेरिटेज होटल में ठहरे थे। तब रिया ने पहली बार सुशांत का असामान्य व्यवहार देखा। 


होटल के अंदर पहली बार बिगड़ी सुशांत सिंह राजपूत की स्थिति
सुशांत सिंह राजपूत दूसरे रूम में थे जबकि रिया और शौविक अलग रूम में थे। सुशांत दीवार पर बने कुछ पुराने चित्रों को देख रहे थे और इनमें एक स्पेनिश आर्टिस्ट गोया की पेटिंग थी। इसमें ग्रीक गॉड सैटर्न की अपने बेटे को खाते हुए एक पेटिंग थी जिसे Saturn Devouring his son नाम दिया गया था। तभी सुशांत ने रुद्राक्ष की माला उठाई और कुछ मंत्रों का उच्चारण शुरू दिया।

रिया को वो पेंटिंग में पात्रों के बारे में बताने लगे लेकिन जो देखा, उसे स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ रहे। इसके बाद अगले ही दिन वो होटल छोड़कर सब ऑस्ट्रेलिया चले गए। लेकिन सुशांत की बिगड़ती तबीयत देखकर रिया चक्रवर्ती को ये ट्रिप पांच दिन पहले ही खत्म करनी पड़ी। इसके बाद से सशांत सिंह राजपूत फिर कभी ठीक नहीं हुए। वापस आकर सुशांत को रिहेब ले जाना था लेकिन वो नहीं गए। 


रिया चक्रवर्ती भी डिप्रेशन में जाने लगी थीं?
रिया चक्रवर्ती ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे घर छोड़कर जाने की जिद की थी इसी के बाद वो गईं। रिया ने कथित तौर पर यह भी बताया कि वो भी डिप्रेशन में जाने लगी थी और अपने लिए उन्होंने एक मनोचिकित्सक रखने की मांग की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर