Riddhima-Neetu Photo: रिद्धिमा कपूर ने इस अंदाज में किया मां नीतू कपूर को मदर्स डे विश, शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated May 10, 2020 | 14:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Riddhima Kapoor Sahni wishes Neetu kapoor on Mothers day: रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को मदर्स डे पर विश किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और एक खास मैसेज दिया।

Riddhima Kapoor Sahni wishes Neetu kapoor on Mothers day
Riddhima Kapoor Sahni wishes Neetu kapoor on Mothers day  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर ने नीतू कपूर संग शेयर की फोटो
  • मदर्स डे की दी बधाई
  • इंस्टाग्राम स्टोरी में भी रिद्धिमा ने कुछ फोटोज शेयर की हैं

बॉलीवुड का कपूर परिवार इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी पत्नी नीतू कपर और दोनों बच्चे रणबीर- रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए ये बेहद इमोशनल वक्त है। रिद्धिमा अक्सर ऋषि की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें याद करती रहती हैं। वे अपने पापा के सबसे करीब थीं।

आज यानी 10 मई को मदर्स डे है। इस मौके पर रिद्धिमा ने अपने मां नीतू कपूर के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में नीतू मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा, 'प्यार और सिर्फ प्यार - हैप्पी मदर्स डे मां।' इससे पहले रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी नीतू की कई फोटोज शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Love & only love - Happy Mother’s Day Ma A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

पहली फोटो में नीतू कपूर अपने पालतू डॉग के साथ दिख रही हैं। इसमें उनकी मुस्कुराहट देखने लायक है। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे टू माई मोस्ट ब्यूटीफुल।' वहीं एक अन्य फोटो में रिद्धिमा और नीतू सनग्लासेज लगाए हुए पोज दे रही हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा, 'मेरी मां- मेरा सब कुछ।' 

आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के वक्त रिद्धिमा दिल्ली में थीं। लॉकडाउन के चलते वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। वो एचआरडी मंत्रालय से इजाजत लेकर सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं थीं। उनके पहुंचने के बाद ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई जिसमें वो शामिल हुई थीं।

गौरतलब है कि ऋषि को साल 2018 में कैंसर हुआ था। जिसका न्यूयॉर्क में लंबे वक्त तक इलाज चला। पिछले साल ही वे ठीक होकर लौटे थे। लेकिन उनका कैंसर वापस आ गया और 29 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 30 अप्रैल की सुबह ऋषि ने दम तोड़ दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर