'रिंकिया के पापा' के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन, खेसारी लाल-काजल राघवानी समेत सेलेब्स शोक में डूबे

Dhananjay Mishra Passes Away: 'रिंकिया के पापा' और 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' जैसे मशहूर गानों को कंपोज करने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन हो गया है।

Dhananjay Mishra Passes Away
Dhananjay Mishra Passes Away  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन
  • 'रिंकिया के पापा' जैसे कई मशहूर गानों को किया था कंपोज
  • धनंजय मिश्रा के निधन की खबर से भोजपुरी एक्टर्स शोक में हैं

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

धनंजय मिश्रा ने भोजपुरी के कई गानों को कंपोज किया था लेकिन वो अपने सबसे मशहूर गाने 'रिंकिया के पापा' के लिए जाने जाते हैं। इस गाने में सिंगर व पॉलिटिशियन मनोज तिवारी हैं। यह गाना ना केवल भोजपुरी दर्शकों बल्कि देशभर में मशहूर है और इसे काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' को भी कंपोज किया था। 

शोक में डूबे ये भोजपुरी कलाकार

धनंजय मिश्रा की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में है। भोजपुरी सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव समेत तमाम सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। खेसारी लाल यादव ने उनकी फोटो पोस्ट कर लिखा, 'बहुत दुखद समाचार भोजपुरी के महान संगीतकार धनंजय मिश्रा जी अब हमारे बीच नही रहे। धनंजय भईया आप हमेशा याद आएंगे, इस दुख की घड़ी में मैं धनंजय भईया के परिवार के साथ हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

काजल राघवानी की ख्वाहिश रह गई अधूरी

वहीं मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने उनकी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'आपको याद करूंगी सर। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें और जहां कहीं भी हैं खुश रहें। भगवान परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की हिम्मत दे। ओम शांति। अच्छे लोग बहुत जल्दी चले जाते हैं। बहुत काम करना था आपके साथ। इस लॉकडाउन के बाद बहुत कुछ सोचा था मगर अधूरा रह गया लेकिन हम जानते हैं कि आप हमेशा साथ रहेंगे। अपने हर गाने के जरिए आप हमारे साथ रहेंगे।' वहीं अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajal RaghwaniSave Animals (@kajalraghwani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

मालूम हो कि धनंजय मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे। उन्होंने 'रिंकिया के पापा' और 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' जैसे मशहूर गानों के अलावा उन्होंने भोजपुरी के कई और गाने कंपोज किए जिनमें लव मैरिज, नागराज, कसम पैदा करने वाले की, दबंग सरकार, श्रीमान ड्राइवर बाबू जैसी कई फिल्मों के गानों को कंपोज किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर