Rishi Kapoor Health: ऋषि कपूर को अब मुंबई में कराना पड़ा भर्ती, देर रात पापा के पास अस्पताल पहुंचे रणबीर कपूर

Rishi Kapoor in Mumbai Hospital Admitted Again: 67 साल के ऋषि कपूर को मुंबई में फिर से भर्ती कराया गया है। रणबीर कपूर को देर रात अस्पताल के बाहर मास्क लगाए देखा गया...

Rishi Kapoor Again Hospitalized in Mumbai Miss Armaan jain reception Ranbir kapoor Reached hospital last night
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर को मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराना गया है।
  • दिल्ली से डिस्चार्ज होने के बाद ऋषि की फिर तबीयत बिगड़ गई है!
  • रणबीर कपूर को भी देर रात हॉस्पिटल के बाहर देखा गया।

ऋषि कपूर का स्वास्थ्य एकबार फिर से गड़बड़ा गया है। खबर है कि दिल्ली के बाद अब ऋषि कपूर को मुंबई में एडमिट कराना पड़ा है। जी हां, दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार शाम फिर से भर्ती कराया गया है। इसी वजह से अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में ऋषि शामिल नहीं हो सके। हालांकि नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एकसाथ रिसेप्शन में पहुंचे थे। 
बुधवार शाम को रणबीर कपूर पिता ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे। उनकी हॉस्पिटल के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में अकेले दिखे रणबीर कपूर मास्क लगाए खुद को प्रोटेक्ट करते नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rishi_kapoor_rk) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ऋषि कपूर ने अपनी हेल्थ के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूटिंग कर रहा है। प्रदूषण के कारण मुझे इनफेक्शन हो गया। इसी वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rishi_kapoor_rk) on

ऋषि कपूर दिल्ली में हनी त्रेहान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अपने दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है। जल्द ही वो अपने मुंबई शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे। इसी के साथ ऋषि कपूर के पास पाइपलाइन में द इंटर्न भी है। इसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर