Rishi Kapoor Demise: ऋषि कपूर के निधन से सदमे में बॉलीवुड, भावुक अमिताभ ने ल‍िखा - मैं खत्‍म हो गया

Celebs Reaction on Rishi Kapoor Death : कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया है जिससे पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अजय देवगन समेत तमाम सेलेब्स ने शोक जताया।

Rishi Kapoor
Rishi Kapoor 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन
  • कैंसर के चलते हुआ ऋषि कपूर का निधन
  • ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले बुधवार को एक्टर इरफार खान का निधन हुआ था। लोग इरफान की मौत के गम से उबरे भी नहीं थे कि कैंसर के चलते ऋषि कपूर की मौत हो गई थी। उन्हें साल 2018 में कैंसर हुआ था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

ऋषि कपूर के निधन की खबर से बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सदमे में हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ऋषि कपूर चला गया.. वो अभी अभी चला गया। मैं खत्म हो गया।' तो वहीं अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, 'लग रहा है कि हम बुरा सपना देख रहे हैं। अभी ऋषि कपूर के निधन की दुखद खबर सुनी। वो लेजेंड थे, अच्छे को- स्टार और फैमिली फ्रेंड थे। उनके परिवार के लिए मेरी प्रार्थना'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

मालूम हो कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के लिए वो एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे जहां उनकी पत्नी नीतू उनके साथ थीं। ऋषि कपूर इलाज के बाद पिछले साल सितंबर में देश लौट आए थे। कुछ समय बाद ऋषि कपूर ने फिल्मों की शूटिंग शुरू की थी। इसके बाद दो बार उनकी खराब तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया लेकिन वो घर लौट आए। बुधवार रात को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर