ऋषि कपूर को खूब पसंद थीं Eid-Ul-Fitr पार्टीयां, Jaaved Jaaferi ने बताया कैसे रहता था इंतजार

Rishi Kapoor Used To Look Forward Eid-Ul-Fitr Parties: ऋषि कपूर को ईद पार्टीयों का बेसब्री से इंतजार रहता था। जावेद जाफरी ने इस बात का खुलासा किया है....

Rishi Kapoor Used To Look Forward Jaaved Jaaferi Eid-Ul-Fitr Parties
ऋषि कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
  • ऋषि कपूर की मौत से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा।
  • आज भी ऋषि के करीबी उनके साथ बिताए पलों की यादें लगातार शेयर करते रहते हैं। 

दो साल तक कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। ऋषि कपूर की मौत से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा। आज भी ऋषि के करीबी उनके साथ बिताए पलों की यादें लगातार शेयर करते रहते हैं। 
वैसे ऋषि कपूर को पार्टीज का खासा शौक था खासकर उन्हें ईद पार्टीयों का बेसब्री से इंतजार रहता था। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और डांसर जावेद जाफरी ने इस बात का खुलासा किया है। 
दरअसल जैसा कि ईद भारत में कल यानी 25 मई को है। ऐसे में ऋषि कपूर के फैन पेज पर उनकी तरफ से ईद की बेस्ट विशेज का मैसेज भेजा गया था। इसमें लिखा था अगर बॉस जिंदा होते तो वो जरूर अपने फैन्स को ईद की मुबारक बात दे रहे होते। हम आपको फिर से मिस कर रहे हैं ऋषि सर क्योंकि ईद आ गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rishi.kapoor1952) on

फैन पेज के इस पोस्ट पर लेजेंडरी एक्टर प्रेमनाथ के बेटे मोन्टी प्रेमनाथ ने एक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे भाई ऋषि कपूर का शरीर हम सबको छोड़कर गया है लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। वो अपने फैन्स को ईद की बधाई दे रहे हैं।' मोन्टी प्रेमनाथ के पोस्ट पर जावेद जाफरी ने भी एक ट्वीट कर ऋषि कपूर की यादों को ताजा किया है। जावेद ने लिखा, 'वो हमेशा मेरी ईद पार्टीयों में नजरें जमाए रखते थे। वो बहुत खास थे उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rishi.kapoor1952) on

कुछ दिन पहले ही कपूर फैमिली ने बांद्रा स्थित घर में ऋषि कपूर की तेरहवी रखी थी। इस दौरान ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थीं। तेरहवीं में श्वेता नंदा, आलिया भट्ट, नव्या नवेली नंदा सहित कई लोग मौजूद रहे थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर