मेरी अर्थी को कोई नहीं देगा कंधा- ऋषि कपूर ने कही थी ये बात, क्या मौत से पहले ही हो गया था आभास?

Rishi Kapoor Memorable Tweets: ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। सिर्फ 20 लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार हुआ था...

Rishi Kapoor said on Vinod Khanna Funeral that he is Prepared For No One Will Shoulder him know why
मां के साथ ऋषि कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।
  • यहां तक कि सिर्फ 20 लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
  • ऋषि कपूर कहीं ना कहीं इस बात से वाकिफ से थे कि उन्हें अंतिम विदाई देने ज्यादा लोग नहीं आएंगे।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। रह गई हैं तो सिर्फ उनकी यादें..। ऋषि कपूर अपने पीछे पत्नी नीतू कपूर, रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को छोड़ गए। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। यहां तक कि सिर्फ 20 लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि ऋषि कपूर कहीं ना कहीं इस बात से वाकिफ से थे कि उन्हें अंतिम विदाई देने ज्यादा लोग नहीं आएंगे। ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद ऋषि कपूर ने अपने निधन से 3 साल पहले कही थी। 
दरअसल ऋषि कपूर उन अभिनेताओं में थे जो कि ट्विटर पर खूब एक्टिव रहते थे। सामाजिक से लेकर पर्सनल मुद्दों पर वो खुलकर ट्वीट करते थे। ऐसे ही कुछ 2-3 ट्वीट उन्होंने साल 2017 में किए थे जो कि खूब चर्चा में रहे। ऋषि कपूर ने ट्वीट अभिनेता विनोद खन्ना की डेथ पर किए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirian_amrin) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rishi_kapoor_rk) on

ऋषि कपूर ने लिखा था, 'शर्मनाक, नई पीढ़ी के किसी एक अभिनेता ने विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में भाग नहीं लिया। और वो भी नहीं आए जिन्होंने उनके साथ काम किया है। सम्मान करना सीखना चाहिए।' ऋषि ने एक और ट्वीट में लिखा था, 'ऐसा क्यों हुआ? जब मैं मर जाऊंगा तो मुझे भी तैयार रहना चाहिए। कोई मुझे कंधा नहीं देगा। आज के तथाकथित सितारों से मैं बहुत नाराज हूं।'


ऋषि कपूर की इस नाराजगी के बाद लोगों ने कहा था कि उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी नहीं पहुंचे? इस ऋषि ने जवाब देते हुए कहा था वो दोनों देश से बाहर हैं। इसी वजह से वो शामिल नहीं हो सके। आपको बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर चाहकर भी शामिल नहीं हो सकी थीं। रिद्धिमा दिल्ली में थीं और ट्रेवल करने की परमीशन लेकर वो देर से मुंबई पहुंच सकीं। हालांकि रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता की प्रेयर मीट जरूर अटेंड की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर