आलिया भट्ट नहीं इनसे रणबीर की शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, सोशल मीडिया पर जाहिर की थी इच्छा

Rishi Kapoor wanted Ranbir to marry: साल 2018 में ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया था कि वो चाहते है कि रणबीर कपूर इस शख्स से शादी कर लें।

Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor with Alia Bhatt
Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor with Alia Bhatt 
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर चाहते थे कि रणबीर कपूर शादी कर लें
  • साल 2018 में ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर जाहिर की थी इच्छा
  • मालूम हो कि 30 अप्रैल को कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले करीब दो साल से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं और आलिया भी कपूर परिवार के काफी करीब आ गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर के पिता और एक्टर ऋषि कपूर चाहते थे कि वो शादी कर लें, लेकिन आलिया से नहीं?

जी हां साल 2018 में ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर उस शख्स के साथ रणबीर की फोटो शेयर की थी जिससे वो चाहते थे कि उनका बेटा शादी कर ले। दरअसल उन्होंने यह पोस्ट मजाक में किया था और रणबीर के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, 'बेस्ट फ्रेंड्स! अब समय आ गया है कि तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।'

साल 2009 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और कोंकणा सेन की फिल्म वेक अप सिड को अयान मुखर्जी ने ही डायरेक्ट किया था और तब से दोनों अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ में ना केवल समय बिताते हैं बल्कि साथ में छुट्टियों पर भी जाते हैं। अब आलिया भट्ट भी दोनों के इस ग्रुप का हिस्सा बन गई हैं और तीनों साथ में समय बिताते हैं। मालूम हो कि रणबीर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे, जिसे अयान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

बता दें कि 30 अप्रैल को कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया। उन्हें साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके बाद करीब एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था और सितंबर 2019 में वो ठीक होकर भारत लौट आए थे। ऋषि कपूर कैंसर फ्री हो गए थे और उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि सेहत को लेकर उन्हें परेशानी हुई और दो बार उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद 29 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर ने यह कंफर्म किया कि उन्हें फिर से कैंसर हो गया है। इसके बाद 30 अप्रैल की सुबह ऋषि कपूर का निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर