Riteish Deshmukh Video: रियान के पीछे भागे रितेश देशमुख, बेटे की इस हरकत को देख गोद में उठाया

Riteish Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो अपने छोटे बेटे रियान देशमुख के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Riteish Deshmukh
Riteish Deshmukh 
मुख्य बातें
  • हाल ही में रितेश देशमुख का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
  • वीडियो में एक्टर अपने छोटे बेटे रियान देशमुख केे साथ दिखाई दे रहे हैं।
  • आने वाले दिनों में एक्टर बागी 3 में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक्टर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, दोनों को बराबर टाइम देते हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने बेटे रियान के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि रियान इस वक्त प्ले स्कूल में पढ़ाई करते हैं। इस वीडियो में पिता और बेटे की बॉन्डिंग दर्शकों का दिल जीत लेगी।

रितेश देशमुख इस वीडियो में अपने बेटे को स्कूल लेने पहुंचे। इस दौरान वो रियान के पीछे-पीछे दोड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रियान बिल्ली को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही वो आगे बढ़ते हैं रितेश उन्हें बार बार रोकते हैं। बाद में एक्टर रियान को गोद में उठाकर गाड़ी की ओर निकल पड़ते हैं।

दोनों का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे रियान की ये शरारते दर्शकों का दिल जीत लेंगी। वीडियो में रितेश देशमुख व्हाइट टी-शर्ट और व्हाइट लोअर में दिखाई दे रहे हैं। जबकि रियान स्कूल यूनिफॉर्म में हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस लगातार इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि एक्टर आखिरी बार फिल्म मरजावां में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया जैसे एक्टर दिखाई दिए थे। फिल्म में रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on

 

वहीं आने वाले दिनों में रितेश नई फिल्म बागी 3 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होने वाली है। अब तक इस फिल्म की दो सीरीज बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर