ऋषि कपूर से मिलने पत्नी जेनेलिया डिसूजा संग न्यूयॉर्क पहुंचे रितेश देशमुख, फोटो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Aug 02, 2019 | 12:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले 10 महीने से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे।

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor with Ritesh Deshmukh, Genelia Dsouza and Anupam Kher
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor with Ritesh Deshmukh, Genelia Dsouza and Anupam Kher  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा
  • ऋषि कपूर और पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
  • इस दौरान अनपुम खेर भी उनके साथ आए नजर
  • पिछले साल सितंबर ने न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं ऋषि कपूर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर से न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ- साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उनसे मिलने जा चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के साथ ऋषि कपूर का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान एक्टर अनुपम खेर भी उनके साथ नजर आए।

ऋषि कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की। इस फोटो में ऋषि कपूर ब्लू टीशर्ट पहने सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी नीतू कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा और अनुपम खेर उनके साथ खड़े हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'हमसे मिलने आने के लिए शुक्रिया अनुपम खेर, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा।'


वहीं नीतू ने भी यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, 'हमारा काउंटडाउन शुरू हो गया है तो इसे सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका था घर का देसी खाना, प्यारी और मजबूत जेनेलिया डिसूजा और हमारे अपने अनुपम खेर के साथ।' 

जल्द भारत लौटेंगे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर पिछले करीब 10 महीने से न्यूयॉर्क में हैं लेकिन अब वो जल्द ही भारत लौटेंगे। हाल ही में उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वो अगस्त के अंत तक भारत वापस आ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने यहां सभी सीजन देख लिए हैं। मैं पिछले साल यहां सितंबर में आया था उस समय पतझड़ था। मैंने यहां सर्दिया, गर्मिया सभी मौसम देख लिए हैं। 

हाल ही में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे थे अनुपम खेर

कुछ दिनों पहले ही अनुपम खेर मिलने ऋषि कपूर से मिलने यहां पहुंचे थे। इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा था, 'नीतू और ऋषि के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा और प्रेरणादायक होता है। यह दोनों धैर्य और जीत का उदाहरण हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

 

जब भावुक हो गए थे ऋषि

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि न्यूयॉर्क में मुझे 9 महीने और 16 दिन हो गए हैं। जब से मैं न्यूयॉर्क में हूं दिन गिन रहा हूं। घर को मिस करता हूं।' इस दौरान ऋषि कपूर ने कहा था कि मेरी पत्नी नीतू और बच्चों ने मेरा बहुत साथ दिया, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर