Ritu Shivpuri: अब ऐसी दिखती हैं 'ओ लाल दुपट्टे वाली' की एक्ट्रेस, अक्षय के साथ करवा चुकी हैं टॉपलेस फोटोशूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस रितु शिवपुरी (Ritu Shivpuri) ने साल 1993 में फिल्म आंखें से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वो गोविंदा संग नजर आईं थीं। इस फिल्म का गाना 'ओ लाल दुपट्टे वाली' बहुत पसंद किया गया था।

Ritu Shivpuri
Ritu Shivpuri 
मुख्य बातें
  • रितु शिवपुरी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुईं हैं
  • रितु ने साल 1993 में फिल्म आंखें से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो गोविंदा संग नजर आईं थीं
  • उन्होंने एक जानी मानी मैगजीन के लिए अक्षय के साथ टॉपलेस फोटोशूट करवाया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस रितु शिवपुरी हाल ही में 45 साल की हो गईं हैं। वो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। रितु का जन्म 22 जनवरी 1975 को मुंबई में ओम और सुधा शिवपुरी के घर हुआ। उन्होंने साल 1993 में फिल्म आंखे से डेब्यू किया था जिसमें वो गोविंदा के अपोजिट नजर आईं थीं। इस फिल्म का गाना 'ओ लाल दुपट्टे वाली' काफी मशहूर हुआ था। 

इसके बाद वो हम सब चोर हैं, रॉक स्टार, आर या पार, भाई- भाई, काला साम्राज्य, हद कर दी आपने, लज्जा, शक्ति, ऐलान, दुबई रिटर्न जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल सकी। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया जिसमें 24, इस प्यार को क्या नाम दूं 3, नजर और विश शामिल हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

 

अक्षय के साथ करवाया था टॉपलेस फोटोशूट

रितु शिवपुरी ने अक्षय के साथ टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इस फोटो में वो शॉर्ट्स पहने दिख रहीं थीं वहीं अक्षय कुमार भी शर्टलेस थे। यह फोटोशूट उन्होंने मशहूर मैगजीन के लिए करवाया था। उन्होंने साल 2017 में अपनी यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके चलते वो चर्चा में आईं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'बहुत साल पहले मैं और अक्षय'। यह फोटो शेयर करने के बाद रितु चर्चा में आ गईं और उन्होंने यह तस्वीर डिलीट कर दी।

साल 2014 में रितु के बड़े पर्दे पर कमबैक करने की खबरें सामने आने लगीं तो उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपना करियर छोड़ने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने बताया, 'साल 2006 में 18-20 घंटे काम करने के बाद जब मैं घर जाती थी तो मेरे पति घर पर मुझे सोए हुए मिलते थे। मैं परेशान हो जाया करती थी कि अपने करियर के चक्कर में मैं अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रही हूं। मैं लकी हूं कि मेरे पति एक्टर नहीं हैं और उन्होंने मेरे काम को लेकर कभी शिकायत नहीं की, लेकिन मुझे इसे लेकर पछतावा भी होता था। मुझे खुशी है कि अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए मैंने कुछ समय के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी। '

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

 

बता दें कि रितु भले ही बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर