Roohi Box-Office Prediction: पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है राजकुमार-जान्‍हवी कपूर की रूही

Roohi Box-Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म रूही आज यानि 11 मार्च को र‍िलीज होने जा रही है। कोरोना के बाद यह पहली फ‍िल्‍म है जो स‍िनेमाघरों में पहुंच रही है।

Roohi
Roohi 
मुख्य बातें
  • फ‍िल्‍म रूही आज यानि 11 मार्च को र‍िलीज होने जा रही है।
  • राजकुमार राव संग पहली बार नजर आएंगी जान्‍हवी कपूर।
  • मेकर्स के साथ साथ दर्शक भी हैं उत्‍साहित।

Roohi Box-Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म रूही आज यानि 11 मार्च को र‍िलीज होने जा रही है। कोरोना के बाद यह पहली फ‍िल्‍म है जो स‍िनेमाघरों में पहुंच रही है। इससे पहले बीते साल मार्च के महीने में आखिरी फ‍िल्‍म दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फ‍िल्‍म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। दर्शक और फ‍िल्‍म मेकर्स, दोनों ही सिनेमाघर गुलजार होने की खबर से उत्‍साहित हैं। 

फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि अगर यह फ‍िल्‍म कोरोना काल से पहले रिलीज हुई होती तो पहले दिन छह से सात करोड़ के आसपास कमाई कर सकती थी। राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म की यह ओपनिंग सामान्‍य है लेकिन अब चुंकि कोरोना के बाद का माहौल है और दर्शक कम संख्‍या में फ‍िल्‍म देखने पहुंचेंगे। ऐसे में यह फ‍िल्‍म अधिकतम 2.5 करोड़ ही कमा सकेगी। हालांकि आज के माहौल को देखते हुए यह ठीकठाक ओपनिंग मानी जाएगी। 

महाशिवरात्रि का मिल सकता है लाभ 
राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म रूही महाशिवरात्रि की छुट्टी के दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में दर्शक सिनेमाघर पहुंच सकते हैं और उम्‍मीद जताई जा रही है कि रूही को इस छुट्टी का लाभ मिल सकता है। हालांकि अभी कमाई का ठीक से अनुमान लगाना संभव नहीं है क्‍योंकि कई राज्‍यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है और वहां काफी सख्‍ती बरती जा रही है। 

डायरेक्टर हार्द‍िक मेहता की यह फ‍िल्‍म हॉरर कॉमेडी है जिसमें जान्‍हवी कपूर ने एक चुड़ैल का रोल निभाया है। जान्‍हवी कपूर के साथ इस फ‍िल्‍म में बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्‍टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले इस फ‍िल्‍म का Trailer जारी हुआ था जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। Trailer इतना शानदार और रोमांच से भरपूर था कि फैंस फ‍िल्‍म देखने को बेसब्र हो गये थे। अब फैंस का इंतजार खत्‍म होने जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर