RRR Motion Poster: आलिया भट्ट की फिल्म का मोशन पोस्टर और टाइटल लोगो हुआ रिलीज, राम चरण-जूनियर NTR आए नजर

बॉलीवुड
Updated Mar 25, 2020 | 12:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Alia Bhatt film RRR title logo and Motion Poster: आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर का टाइटल लोगो और मोशन मोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।

RRR title logo with Motion Poster
RRR title logo with Motion Poster  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • RRR का मोशन पोस्टर और लोगो आया सामने
  • आलिया भट्ट कर रही हैं इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू
  • RRR में अजय देवगन निभाएंगे कैमियो

कोरोना वायरस के चलते 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। इसके कहर को देखते हुए 19 मार्च से फिल्मों, सीरियल और वेब सीरीज भी शूटिंग रद्द कर दी गई है। जिसका बॉलीवुड सेलेब्स भी पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। घर में रहते हुए सेलेब्स के लिए फैंस से कनेक्ट करने का इकलौता सोर्स सोशल मीडिया रह गया है। इसी के जरिए वे अपने काम और पर्सनल लाइफ की अपडेट दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म आरआरआर (RRR) का मोशन पोस्टर और लोगो सामने आया है।

आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर किया है। फिल्म में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं, वहीं अजय देवगन कैमियो करते दिखेंगे। मोशन पोस्टर में राम चरम और जूनियर एनटीआर आग और पानी के बीच दौड़ते नजर आ रहे हैं।

फिल्म में आलिया, राम चरण के अपोजिट दिखेंगी। वहीं जूनियर एनटीआर के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया मोरिस नजर आएंगी। इसमें उनके किरदार का नाम जेनिफर होगा। इस फिल्म से आलिया साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। आलिया पहली बार राजामौली के साथ काम करेंगी।

आपको बता दें कि आलिया की RRR एक पीरियड एक्शन फिल्म है। जो भारत के स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ssrajamouli) on

ये फिल्म पहले 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी डेट बदलकर अक्टूबर 2020 कर दी गई है। अब नई रिलीज डेट 8 जनवरी, 2021 सामने आ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर