प्रभास- श्रद्धा की साहो का नया पोस्टर रिलीज, महेश मांजरेकर का दमदार लुक आया सामने

बॉलीवुड
Updated Aug 10, 2019 | 16:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का एक और पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें एक्टर महेश मांजरेकर प्रिंस के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में महेश विलेन का रोल निभाते दिखेंगे।

Mahesh Manjrekar look in Saaho
Mahesh Manjrekar look in Saaho  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रभास- श्रद्धा की फिल्म साहो का नया पोस्टर रिलीज, महेश मांजरेकर आए नजर
  • फिल्म में महेश मांजरेकर प्रिंस नाम के विलेन के रोल में नजर आएंगे
  • इससे पहले फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर हो चुके हैं रिलीज
  • फिल्म पहले इस साल 15 अगस्त को रिलीज होनी थी लेकिन अब यह 30 अगस्त को रिलीज होगी

बाहुबली एक्टर प्रभास और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो का नया पोस्टर सामने आया है। ये फिल्म का नवां पोस्टर है जिसमें एक्टर महेश मांजरेकर नजर आ रहे हैं, फिल्म में वो प्रिंस के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में महेश विलेन के रोल में नजर आएंगे। 

फिल्म के पोस्टर में महेश मांजरेकर ब्राउन एंब्रॉयड्री सूट पहने नजर आ रहे हैं, इसके साथ उन्होंने गले में चेन पहनी हुई है और कानों में बालियां पहनी हुईं हैं। उनके इस पोस्टर पर लिखा है, 'दैत्यों की छाया होती है।' इसके अलावा एक्टर टीनू आनंद का भी पोस्टर सामने आया है, फिल्म में वो पृथ्वीराज के रोल में नजर आएंगे। सामने आए पोस्टर में वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनकी सफेद दाढ़ी है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on

 

मालूम हो कि इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जिसमें नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, अरुण विजय, एवलिन शर्मा और मुरली शर्मा का पोस्टर शामिल है। फिल्म का बता दें कि आज फैंस का इंतजार खत्म होगा और शाम 5 बजे साहो का ट्रेलर रिलीज हो जाएगा। 

फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया, अबू धाबी, रोमानिया, यूरोप, हैदराबाद और मुंबई के कई हिस्सों में हुई है। फिल्म इस साल 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होनी थी जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस से होती, लेकिन बाद में इसकी डेट बदलकर 30 अगस्त कर दी गई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on

300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है। वहीं साहो की अगर बात करें तो इस फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार बना रहे हैं। बता दें कि यह साहो चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु और मलयालम में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर