Taimur Ali Khan Video: नाराज तैमूर को इस तरह मनाते दिखे सैफ अली खान, सामने आया दोनों का खास वीडियो

बॉलीवुड
Updated Dec 05, 2019 | 10:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan Video: बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड में से एक तैमूर अली खान आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में तैमूर का खास वीडियो सामने आया है। खास बात है कि इस वीडियो में सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं।

Taimur Ali khan का वीडियो
Taimur Ali khan का वीडियो 
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान और सैफ अली खान का खास वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में सैफ अली खान नाराज तैमूर को मनाते दिख रहे हैं।
  • ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के चर्चित स्टार तैमूर अली खान हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने पिता सैफ अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लाखों लोग तैमूर के फैंस हैं। उनके वीडियो और तस्वीर को देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो नाराज तैमूर को पिता सैफ अली खान मनाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में एयरपोर्ट पर सैफ नाराज बेटे को मना रहे हैं। दरअसल वीडियो में तैमूर के पास बैठकर सैफ अली खान उनसे बात कर रहे हैं। इस दौरान तैमूर भी अपने पिता को मासूम अंदाज में कुछ बात करते दिखाई दे रहे हैं।

तैमूर बुधवार यानि 4 दिसंबर को अपने पिता सैफ अली खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान पैपराजी ने उनकी कई तस्वीरें क्लिक किए हैं। तस्वीर में तैमूर अपने हाथों में लिए अपने तोहफों को भी संभालते नजर आए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

वीडियो और तस्वीरों में पिता-बेटे की बॉन्डिंग देखते बन रही है। बता दें कि तैमूर अली खान अपने पिता के लाडले हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी की आलम ये है कि वो जहां जाते हैं फोटोग्राफर्स से घिर जाते हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वीडियो में तैमूर ने ब्लू एंड व्हाइट चेक की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी, जिसमें वह बहुत क्यूट लग रहे थे।  एयरपोर्ट पर तैमूर अक्सर अपने पिता या मम्मी करीना के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

वहीं तैमूर को लेकर मीडिया की दीवानगी पर करीना ने चिंता व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि वो मीडिया उनके बेटे के बचपन को प्रभावित करता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि तैमूर की फोटो लेना चाहते हैं तो वो कहता है कि नो फोटोज। वो ऐसा कहना सीख गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर