[VIDEO] बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर Salman Khan ने जीता दिल, केक खाने का दिलचस्प अंदाज वायरल

Salman Khan Bodyguard Birthday VIDEO: बॉडीगार्ड के जन्मदिन में शामिल हुए सलमान खान का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Salman Khan on Bodyguard Birthday
बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर सलमान खान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर केक खाते हुए सलमान खान का दिलचस्प अंदाज
  • बॉडीगार्ड की भावना, कोरोना महामारी और सेहत सबका रखा ख्याल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जग्गी के जन्मदिन का वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी ऑन-स्क्रीन काम के अलावा दूसरी कई वजहों से चर्चा में बने रहते हैं। 54 वर्षीय सुपरस्टार की उसके साथ काम करने वाले लोगों के प्रति उदारता और दिल छूने वाला व्यवहार सभी को पता है। अभिनेता अपने सभी साथी बॉडीगार्ड के साथ एक विशेष रिश्ता रखते हैं। हाल ही में एक जन्मदिन समारोह के वीडियो के लेकर सलमान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, सलमान अपने एक बॉडीगार्ड के जन्मदिन सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।

नीली टी-शर्ट और ट्रैक पेंट पहने सलमान को उनके बॉडीगार्ड जग्गी के साथ खड़े देखा जा सकता है। जग्गी केक काटते हैं और सबसे पहले सलमान को खिलाने की ओर हाथ बढ़ाते हैं। शुरू में, सलमान केक खाने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन उसे मुंह लगाए बिना खाने की एक्टिंग करते हैं और कहते हैं- 'बहुत अच्छा है।' वह मजेदार अंदाज में बॉडीगार्ड की भावना का ध्यान रखते हैं और कोरोना के लिहाज से एहतियात भी बरतते हैं।

देखें बॉडीगार्ड के जन्मदिन सेलिब्रेशन से सलमान का वीडियो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voompla (@voompla)

सलमान के अनोखे अंदाज को देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसते नजर आए। सलमान अपनी आगामी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ इन द फिल्म सिटी' के सेट पर थे जहां केक काटने के साथ सेलिब्रेशन हुआ।

कुछ दिनों पहले अभिनेता और सलमान के बहनोई आयुष शर्मा ने फिल्म के फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें सलमान पगड़ी और काला चश्मा पहने हुए नजर आ रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

खबरों के मुताबिक, फिल्म में सलमान की भूमिका एक सिख पुलिस वाले की होने वाली है, जो अपने क्षेत्राधिकार में गैंग-वार और भू-माफिया को खत्म करने के मिशन पर है। फिल्म में आयुष भी अहम भूमिका में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर