सलमान की फिल्म में नजर आएंगे दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक, निभाएंगे सबसे खतरनाक रोल

तजाकिस्तान के सिंगिंग सेंसेशन अब्दु रोजिक सलमान की फिल्म का हिस्सा होंगे। अब्दु रोजिक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी हैं। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर अबु रोजिक ने क्या कहा....

abdu rozik and salman khan
abdu rozik and salman khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक बने सलमान की फिल्म का हिस्सा
  • अब्दु रोजिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
  • भाईजान में गैंगस्टर का रोल निभाएंगे अब्दु रोजिक

Singer Abdu Rozik cast in Salman Khan Film : तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सिंगर कुछ दिन पहले ही भारत आए हैं। अब्दु रोजिक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। सिंगर अब्दु रोजिक सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म भाईजान में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम पहले कभी ईद कभी दिवाली रखा गया था। इस बात की जानकारी अब्दु रोजिक ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताया कि मैं सलमान की फिल्म भाईजान के लिए रेडी हूं।

अब्दु रोजिक ने कहा कि मैं सलमान खान का बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं इस बात से बहुत खुश हूं। अब्दु ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बताते हुए कहा कि वो फिल्म में गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। फैंस दुनिया के सबसे छोटे सिंगर को गैंगस्टर के रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

सलमान की फिल्म भाईजान में नजर आएंगे अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। वो अक्सर इवेंट में सलमान की फिल्मों के गाने गाते नजर आए हैं। अब्दु अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं. वे सलमान खान के साथ IIFA 2022 अवॉर्ड में नजर आए थे। इस दौरान अब्दु रोजिक ए आर रहमान, सोनू सूद से लेकर कई बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आए थे। वे दुनियाभर में अपने रैंप सॉन्ग के लिए मशहूर हैं। 

ये भी पढ़ें - आमिर की Laal Singh Chaddha में नहीं है कोई एडल्ट सीन्स, एक्टर ने बताई इसके पीछे की दिलचस्प वजह
 

कौन हैं अब्दु रोजिक

तजाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर्स में से एक अब्दु रोजिक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी देखने लायक है। अब्दु रोजिक की उम्र 18 साल है और उनका कद एक छोटे बच्चे जितना है। उन्हें दुनिया का सबसे छोटा सिंगर कहा जाता है। अब्दु ने अपने टैलेंट से अपनी अलग पहचान बनाई हैं। वो अपने काम से जुड़े हर अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सिंगर की सोशल मीडिया पर जबदरस्त फैन फॉलोइंग हैं। अब्दु बचपन में रिकेट्स की बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी की वजह से शरीर में कैल्शियम और विटाणिन डी की कमी से हो जाती है। इस बीमारी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और शरीर की लंबाई रूक जाती है। पैसों की कमी की वजह से अब्दु के परिवार वाले उनका सही से इलाज नहीं करवा पाए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर