Salman Khan Sheer Khurma: 5000 परिवारों को सलमान खान ने दी खास ईदी, घर-घर भिजवाया शीर कोरमा

Salman Khan Sheer Khurma Kit As EidI To Needy: सलमान खान ईद पर कुछ स्पेशल करने से नहीं चूके हैं। सलमान ने 5000 परिवारों को खास अंदाज में ईदी दी है....

Salman Khan Send Sheer Khurma Kit as EidI Gift For 5000 families pictures
सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस से आसपास के गांवों में लगातार भोजन भेजते रहे हैं।
  • सलमान ने लगभग 2500 परिवारों को अपने फार्महाउस से जरूरी मदद भेजी है। 
  • अब ईद के मौके पर भी सलमान खान ने जरूरतमंदों के लिए कुछ स्पेशल भेजा है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस महामारी संकट से जूझ रहे लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान अपनी क्षमता के मुताबिक हर संभव मदद करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ टाइम पहले सलमान ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए 32,000 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान कराने में मदद की थी। इतना ही नहीं वो अपने पनवेल फार्महाउस से आसपास के गांवों में लगातार भोजन और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराते रहे हैं। सलमान ने लगभग 2500 परिवारों को अपने फार्महाउस से जरूरी मदद भेजी है। 
सलमान खान ने हाल ही में बीइंग हंगरी नाम के फूड ट्रक्स की भी सुविधा शुरू की है। ये ट्रक जगह-जगह घूमकर जरूरतमंदों को भोजन बांटता है। वहीं ईद के मौके पर भी सलमान खान कुछ स्पेशल करने से नहीं चूके हैं। सलमान ने ईद पर 5000 परिवारों को शीर कोरमा बनाने के लिए खास किट भिजवाईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@salmankhanmerijaan) on


पॉलीटीशियन राहुल कनाल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए फोटोज भी शेयर की हैं। राहुल कनाल ने लिखा, 'ईद के मौके पर अपने खास अंदाज में 5000 परिवारों तक पहुंचने और खुशियां फैलाने के लिए सलमान खान भाई का शुक्रिया। हम आपके जैसे इंसानों से ही सामाज में संतुलित हैं। सभी को ईद किट बांटने के लिए धन्यवाद... भाई की स्पेशल अंदाज में ईद की शुभकामनाएं।'


सलमान खान द्वारा भिजवाई इस किट को लेकर उन्होंने कहा कि एक पैकेट में 50 से अधिक लोगों के लिए शीर कोरमा बनाने के लिए आवश्यक सभी चीजें शामिल हैं। यह शेयर करते हुए गर्व हो रहा है कि बीइंग हंगरी 25000 परिवारों के लिए रोजाना का राशन लेकर पहुंच रहा है और सलमान खान ने 5000 परिवारों को खास ईद किट भी भिजवाई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर