Dabangg 3 : डेब्यू से पहले घायल हुईं सई मांजरेकर, दबंग 3 के प्रमोशन के दौरान इस अंदाज में आईं नजर

बॉलीवुड
Updated Dec 13, 2019 | 20:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dabangg 3 : बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वो सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी।

Saiee Manjrekar की तस्वीर
Saiee Manjrekar की तस्वीर 
मुख्य बातें
  • डेब्यू से पहले सई मांजरेकर घायल हो गई हैं।
  • दबंग 3 में सई, सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी।
  • फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर से चुलबुल पांडे बन लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। दबंग 3 के सभी स्टार्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं डेब्यू से पहले ही सई मांजरेकर घायल हो गई हैं। हाल ही में सई मांजरेकर की खास तस्वीर सामने आई है।

इस तस्वीर में सई मांजरेकर बैसाखी के सहारे से चलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि ये तस्वीर प्रमोशन के दौरान की है। इस तस्वीर में सई एथनिक लुक में दिखाई दे रही हैं। सई की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिछले दिनों फिल्म के स्टार कास्ट बिग बॉस 13 के घर में नजर आए थे। जहां स्टार कास्ट काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे। सई फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी।

पिछले दिनों रिलीज फिल्म का गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा गाना 'नैना लड़े' में सई मांजरेकर के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। पर्दे पर दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

आपको बता दें कि ये दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म है। ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा एक अन्य एक्ट्रेस सई संग इश्क फरमाते भी नजर आएंगे। प्रभू देवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) on

वहीं इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को किच्चा सुदीप और सलमान खान के बीच जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर