Salman Khan Eid Movies: अब तक ईद पर रिलीज हुईं सलमान की ये फिल्में, जानें- पहले दिन किसने की सबसे ज्यादा कमाई

Salman Khan biggest Eid Opener: सलमान खान पिछले करीब एक दशक से ईद के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं। जानें अब तक इन फिल्मों में से किसने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई।

Salman Khan
Salman Khan 

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं और उनके दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल ईद के मौके पर सलमान की फिल्म राधे रिलीज होगी तो वहीं उन्होंने अगले साल ईद के लिए भी अपनी फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। सलमान की इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली बताया जा रहा है। 

ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज होने का ट्रेंड करीब एक दशक पहले शुरू हुआ था। जानें अब तक ईद पर रिलीज हुई सलमान की किस फिल्म ने की है पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई।

दबंग (2010)

साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग रिलीज हुई थी जिसे बहुत पसंद किया गया था। फिल्म में सलमान खान पहली बार चुलबुल पांडे के रोल में नजर आए थे जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 10 सितंबर, 2010 को रिलीज हुई थी जिसने पहले ही दिन 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  

बॉडीगार्ड (2011)

31 अगस्त 2011 को सलमान खान और करीना कपूर खान की फिल्म बॉडीगार्ड रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान (लवली सिंह) करीना कपूर (दिव्या) के बॉडीगार्ड के रोल में नजर आए थे। फिल्म में सलमान की कैरेक्टर और उनके काम को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये कमाए। 

ईद पर रिलीज हुईं सलमान की फिल्में साल कमाई (करोड़ में)
दबंग 2010 14.50 करोड़
बॉडीगार्ड 2011 21.60 करोड़
एक था टाइगर 2012 32.93 करोड़​
नहीं रिलीज हुई कोई फिल्म 2013 -
किक 2014 26.40 करोड़
बजरंगी भाईजान 2015 27.25 करोड़
सुलतान 2016 36.54 करोड़
ट्यूबलाइट 2017 21.15 करोड़
रेस 3 2018 29.17 करोड़
भारत 2019 42.30 करोड़

एक था टाइगर (2012)

साल 2012 में 15 अगस्त को सलमान की फिल्म एक था टाइगर रिलीज हुई जिसमें वो कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान रॉ एजेंट (RAW Agent) के रोल में नजर आए थे और इस रोल में वो दर्शकों को बहुत पसंद आए। कबीर खान और यश राज प्रोडक्शंस के तहत बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बंपर कमाई की थी, जो कि 32.93 करोड़ रुपये थी।

2013- साल 2013 में ईद के मौके पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

किक (2014)

साल 2014 में सलमान एक बार फिर अपने फैंस के लिए ईद का तोहफा लेकर आए और उनकी फिल्म किक रिलीज हुई। 25 जुलाई 2014 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस थीं। सलमान की इस फिल्म की कमाई साल 2012 में ईद पर रिलीज हुई एक था टाइगर के मुकाबले काफी कम थी। किक ने रिलीज के दिन 26.40 करोड़ रुपये की कमाई की। 

बजरंगी भाईजान (2015)

17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान जिसमें सलमान के साथ करीना कपूर थीं। इस फिल्म की कहानी भावुक करने वाली थी जो दर्शकों के दिलों तक पहुंची। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 27.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

सुलतान (2016)

साल 2016 में सलमान खान की फिल्म सुलतान रिलीज हुई थी जिसमें वो हरियाणा के पहलवान सुलतान अली खान के रोल में नजर आए थे। फिल्म 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की। 

ट्यूबलाइट (2017)

सलमान खान साल 2017 में दर्शकों के लिए फिल्म 'ट्यूबलाइट' लेकर आए। फिल्म 23 जून 2017 को रिलीज हुई थी, जो कि दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आई थी। फिल्म ने पहले दिन 21.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  

रेस 2 (2018)

साल 2018 में सलमान की फिल्म रेस फ्रेंचाइज की फिल्म रेस 3 रिलीज हुई, जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। 15 जून 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

भारत (2019)

साल 2019 में रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी जिसमें दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी थी। फिल्म भारत सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज होने और पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म ने 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस साल सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज होगी। अब देखना होगा कि क्या ये भारत का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर