Maine Pyar Kiya video: 'मैंने प्यार किया' के सीन को सलमान खान ने किया रीक्रिएट, पर कहानी में है फनी ट्विस्ट

बॉलीवुड
Updated Apr 12, 2020 | 18:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan Maine Pyar Kiya video: सलमान खान ने अपनी फिल्म मैंने प्यार किया के एक सीन को रीक्रिएट किया है, जिसमें कोरोना का ध्यान में रखते हुए एक फनी ट्विस्ट है।

Salman Khan recreates Maine Pyar Kiya scene with funny twist
Salman Khan recreates Maine Pyar Kiya scene with funny twist  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोरोना प्रकोप के बीच सलमान ने शेयर किया फनी वीडियो
  • मैंने प्यार किया के सीन को नए अंदाज में किया पेश
  • वीडियो देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों और फार्म हाउस पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस क्वारेंटाइन पीरियड में सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अपने वर्कआउट, कुकिंग, स्किन केयर जैसे वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को अपनी पुरानी फिल्म मैंने प्यार किया की याद आ गई। तभी तो उन्होंने इसके एक सीन को रीक्रिएट किया है, जिसका वीडियो देख आपकी हंसी छूट जाएगी।

दरअसल सलमान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया के एक सीन को रीक्रिएट कर तब और अब के हालात बताएं हैं। उन्होंने इस सीन को एक खास ट्विस्ट दिया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सलमान ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया। इसके साथ सलमान ने लिखा, 'अगर मैंने प्यार किया अभी रिलीज होती तो...हैप्पी ईस्टर, फोकस रहें और मजबूत रहें।' सीन में प्रेम (सलमान का फिल्म में किरदार) अपनी लवर सुमन (भाग्यश्री) का एक खत पढ़ता है, जिसमें वो उसे गुड बाय बोलते हुए शीशे पर एक लिपस्टिक का निशान छोड़ जाती है। असल सीन में प्रेम उस लिपस्टिक मार्क को किस करता है। 

वहीं नए वर्जन में सलमान कुछ और ही करते दिखते हैं। दरअसल कोरोना वायरस का ध्यान रखते हुए सलमान लिपस्टिक के इस मार्क को किस करने की बजाए उस पर सेनेटाइजर स्प्रे करके उसे साफ कर देते हैं। क्योंकि संक्रमण से फैलने वाली इस महामारी के लिए सेनेटाइजेशन सबसे ज्यादा जरूरी है। इस वीडियो से सलमान ने सीन को फनी ट्विस्ट देने के साथ-साथ फैंस को कोरोना वायरस से बचने का संदेश भी दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सलमान फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदारों में दिखेंगे। पहले ये फिल्म ईद 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब कोरोना के प्रकोप को देखते हुए कहा जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर