ऐश्वर्या राय की मैनेजर को बचाने पर Salman Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो शेयर कर Shah Rukh को बताया 'हीरो'

बॉलीवुड
Updated Oct 30, 2019 | 23:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan calls Shah Rukh Khan 'Hero': सलमान खान ने हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे उन्हें हीरो बता रहे हैं।

Shah Rukh Khan, Salman Khan
Shah Rukh Khan, Salman Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने शाहरुख खान का वीडियो किया पोस्ट
  • ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर को बचाने के लिए शाहरुख को कहा हीरो
  • आग लगने पर ऐश्वर्या ने मैनेजर के लहंगे का वो हिस्सा फाड़ा था और तुरंत शाहरुख ने उन्हें शेरवानी से कवर किया था

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर एक बड़ी पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। ये पार्टी सितारों से सजी रही, लेकिन देर रात पार्टी में एक हादसा हो गया। जिसमें ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना सदानंद झुलस गईं। हालांकि उन्हें आग की चपेट में आता देख ऐश्वर्या और शाहरुख दोनों ही उनकी मदद के लिए पहुंचे। 

दरअसल एक वेबसाइट के मुताबिक ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना पार्टी के बाद करीब 3 बजे घर जा रही थीं। इस दौरान जाते हुए उनके पास रखे दिए से उनके लहंगे में आग लग गई। आग उनके शरीर तक पहुंचने लगी। उनको बचाने के लिए ऐश्वर्या ने दिमाग लगाया और आग को रोकने के लिए अर्चना का लहंगा फाड़ दिया। उसी वक्त शाहरुख भी फटाफट आए और उन्होंने अपनी शेरवानी से अर्चना की बॉडी को कवर किया। ऐश्वर्या और शाहरुख की सुझ-बुझ से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। अब इसी पर सलमान ने रिएक्शन दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@iamsrk A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

सलमान ने शाहरुख को लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान की आवाज आ रही है। वे कहते हैं कि हीरो वो होता है जो आग में कूदकर, बुझाकर, बचाता है। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख को टैग किया है। बता दें कि ये वीडियो शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के गाने 'मनवा लागे' का है। इस सीन में उनकी शर्ट में आग लगी हुई दिख रही है। सलमान ने इस वीडियो को पोस्ट कर दिवाली पर हुए हादसे की तरफ इशारा करते हुए शाहरुख को 'हीरो' बताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख ने ही अर्चना को बचाया है, लेकिन बाद में एक वेबसाइट को वहां मौजूद सूत्र ने बताया कि अर्चना के लहंगे को जलता देख पहले ऐश्वर्या ने उनके पास पहुंचकर लहंगा फाड़ा और शाहरुख ने अपनी शेरवानी उतारकर उन्हें कवर किया, ताकि आग न फैले। इससे ऐश्वर्या के हाथ में छाले भी पड़ गए। इस हादसे में अर्चना थोड़ा जल गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। फिलहाल उन्होंने डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। वहीं ऐश्वर्या लगातार अपनी मैनेजर के परिवार से संपर्क में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर