'तेरे बिना' के बाद तीसरा गाना रिलीज कर सकते हैं Salman Khan, शाहरुख की एक्ट्रेस आएंगी नजर?

बॉलीवुड
Updated May 13, 2020 | 12:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan song trilogy: 'तेरे बिना' के रिलीज होने के बाद अब खबर है कि सलमान खान लॉकडाउन में अपना तीसरा गाना भी रिलीज कर सकते हैं।

Salman Khan song trilogy
Salman Khan song trilogy  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में सलमान कर रहे हैं तीसरे गाने पर काम
  • इस बार जैकलीन नहीं होंगी मेन लीड
  • सलमान खुद लिखेंगे गाने के बोल

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का हाल ही में रोमांटिक गाना 'तेरे बिना' रिलीज हुआ है। इसमें वे जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने इस गाने को लॉकडाउन के दौरान ही बनाया है। इन दिनों वे अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं और यहीं इस गाने की शूटिंग हुई है। इससे पहले वे अपना एक और गाना 'प्यार करोना' रिलीज कर चुके हैं। अब खबर है कि सलमान तीसरा गाना भी लॉकडाउन के दौरान लेकर आएंगे।

मिड के रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है। उन्होंने सलमान के करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि सलमानके करीबी चाहते हैं कि वे अपने सिंगल ट्रेक्स की तिकड़ी रिलीज करें। सूत्र ने ये भी बताया कि तेरे बिना और प्यार करोना के बाद सलमान का तीसरा गाना लॉकडाउन में प्यार पर हो सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

इस बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि सलमान का ये गाना दुनिया के बीच सामंजस्य की जरुरत भी बता सकता है। सलमान ने शायद गाना लिख रहे हैं और ये पूरा होने के बाद कंपोजर को तय किया जाएगा। तेरे बिना में जहां सलमान के साथ जैकलीन नजर आईं थीं। वहीं नए गाने में उनके अपोजिट शाहरुख खान की फिल्म फैन की एक्ट्रेस वलूशा डिसूजा दिख सकती हैं। तेरे बिना गाने में वलूशा की बेटी Sienna Robinson ने भी काम किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@waluschaa) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
So proud of you baby Sienna Link in bio.. A post shared by Waluscha De Sousa (@waluschaa) on

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि जैकलीन मेकअप और स्टाइलिंग देखेंगी, वहीं वलूशा गाने के शूटिंग के लिए सेट कॉर्डिनेटर के रूप में काम करेंगी। सलमान इस गाने के लिए डायरेक्शन का नया तरीका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि अब तक इस बारे में सलमान की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगर ये सच होता है तो सलमान के फैंस को तेरे बिना और प्यार करोना के बाद एक और तोहफा मिलने वाला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर