Sanjay Dutt की बेटी त्रिशाला के बॉयफ्रेंड की 2 महीने पहले हुई थी मौत, अब बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा इमोशनल मैसेज

बॉलीवुड
Updated Oct 07, 2019 | 13:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने बॉयफ्रेंड के बर्थ एनिवर्सरी पर खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

Sanjay Dutt daughter
Sanjay Dutt daughter 
मुख्य बातें
  • संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा है
  • त्रिशाला के बॉयफ्रेंड की मौत 2 जुलाई को हो गई थीं
  • पिछले कुछ महीने से त्रिशाला खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड में से एक त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्टार किड खुद से जुड़े अपडेट को सोशल मीडिया के जरिए देती रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही उनके बॉयफ्रेंड की मौत की खबर सामने आई थी। बता दें कि बॉयफ्रेंड के अचानक मौत के बाद त्रिशाला बुरी तरह टूट गई थी। लेकिन धीरे धीरे स्टार किड ने खुद को संभाल रही हैं।  

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला अक्सर अपने बॉयफ्रेंड को याद करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद इमोशनल मैसेज शेयर किया है। दरअसल ये मैसेज उन्होंने अपने इटालियन बॉयफ्रेंड के बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दोनों एकदूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'ना कोई ऐसा दिन, ना सेकेंड और ना पल जहां मैं तुम्हारे बारे में नहीं सोचती। हैप्पी बर्थडे रेस्ट इन पैराडाइज, आई लव यू ,लव, बेला मिया'। बता दें कि त्रिशाला के बॉयफ्रेंड की मौत इसी साल 2 जुलाई को हुई थी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ? Trishala Dutt (@trishaladutt) on

 

बता दें कि त्रिशाला अक्सर बॉयफ्रेंड के गुजारे हुए पल को याद करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। त्रिशाला के बॉयफ्रेंड के मौत को हुए 2 महीना से ज्यादा दिन हो गया है और अब त्रिशाला खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में त्रिशाला के दौस्त उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। वहीं अब तक उनके बॉयफ्रेंड की मौत की वजह सामने नहीं आई है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ? Trishala Dutt (@trishaladutt) on

 

त्रिशाला जब उन्हें डेट कर रही थी, तब उन्होंने बॉयफ्रेंड के नाम का भी खुलासा नहीं किया था। वहीं त्रिशाला अपने पापा संजय दत्त से दूर न्यूयॉर्क में रहती हैं। यहां वे अपने नाना-नानी के साथ हैं। त्रिशाला अपने पापा संजय दत्त से उलट एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखती हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर