कैंसर के इलाज के लिए देश लौटे संजय दत्त, बच्चों से मिलने गए थे दुबई

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त दुबई में अपने बच्चों से मिलकर देश वापस लौट आए हैं। संजय का मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा है और इसी के बीच वो अपने बच्चों से मिलने गए थे।

Sanjay Dutt with his wife and children
Sanjay Dutt with his wife and children  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कैंसर के इलाज के लिए भारत लौटे एक्टर संजय दत्त।
  • संजय दत्त इलाज के बीच दुबई अपने बच्चों से मिलने गए थे।
  • संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ देश लौटे हैं।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को एडवांस स्टेज का फेफड़ों का कैंसर हो गया है। बीमारी का पता चलने के बाद ही संजय ने काम से ब्रेक ले लिया और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। मुंबई में ही संजय का इलाज चल रहा है और यहीं उनकी कीमोथेरेपी भी हुई थी।

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों शहरान और इकरा के साथ दुबई में थीं लेकिन एक्टर की बीमारी का पता चलते ही वो भारत वापस आ गई थीं जबकि उनके बच्चे दुबई में ही थे। संजय मुंबई में चल रहे इलाज के बीच मान्यता के साथ दुबई अपने बच्चों के साथ समय बिताने चले गए थे। अब संजय अपनी कीमोथेरेपी के लिए देश वापस आ गए हैं। संजय को लेकर यह खबरें थीं कि वो 30 सितंबर को उनकी तीसरी कीमोथेरेपी का प्रोसेस शुरू होगा और इससे पहले एक्टर को देश वापस लौटना होगा। जिसके बाद आज (30 सितंबर) को वो मान्यता संग भारत वापस आ गए।

मालूम हो कि संजय दत्त को लेकर यह जानकारी सामने आई थी कि वो कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे और इसके लिए मेडिकल ग्राउंड पर उन्होंने पांच साल का वीजा भी ले लिया है। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और मुंबई में ही इलाज करवा रहे हैं। 

बता दें कि संजय दत्त ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक ले रहे हैं। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, 'मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से छोटा से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभ चिंतकों से आग्रह करता हूं कि वो चिंता ना करें और अनावश्यक रूप से कयास ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'  संजय दत्त के इस पोस्ट के बाद यह जानकारी सामने आई कि उन्हें फेफड़ों का कैंसर हो गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर