दोस्तों को घर आने पर कमरा बंद कर लेते थे संजय दत्त, उनकी मां नरगिस को होने लगा था ये शक

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मां नरगिस (Nargis) को यह शक होने लगा था कि वो गे हैं। संजय की बहन प्रिया दत्त ने अपनी बायोग्राफी में किया था ये खुलासा।

Nargis And Sanjay Dutt
Nargis And Sanjay Dutt 
मुख्य बातें
  • संजय दत्त को गे समझती थीं उनकी मां नरगिस
  • घर पर दोस्तों के आने पर ऐसी हरकत करते थे संजय दत्त
  • संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपनी बायोग्राफी में किया था ये खुलासा

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी मां और एक्ट्रेस नरगिस के बहुत करीब थे। नरगिस के तीन बच्चे हैं एक्टर संजय दत्त और दो बेटियां प्रिया दत्त और नम्रता दत्त। संजय ने अपनी मां के निधन के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। संजय की बहन प्रिया ने अपनी बायोग्राफी में एक्टर से जुड़ा एक किस्सा बताया था।

प्रिया ने बताया था कि संजय दत्त जब छोटे थे तो नरगिस उनके साथ बहुत स्ट्रिक्ट रहने की कोशिश करती थीं लेकिन बाद में उनकी डिमांड मान लिया करती थीं। प्रिया ने लिखा कि नरगिस कई बार संजय से नाराज हो जाती थीं और उन्हें उल्लू, गधा कहती और कई बार चप्पल तक फेंक कर मार देती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

अपनी किताब में प्रिया ने खुलासा किया कि एक बार उन्होंने अपनी मां को अपनी दोस्त से कहते सुना था, 'जब भी संजय के दोस्त आते हैं तब उसका कमरा लॉक क्यों होता है? इसकी वजह क्या है? उम्मीद करती हूं कि वो गे ना हो।'

नरगिस अपने बेटे संजय पर बहुत भरोसा करती थीं। प्रिया ने अपनी किताब में खुलासा किया था कि उनकी मां नरगिस को कभी यह यकीन नहीं हुआ कि संजय को ड्रग्स की लत लग गई हैं। अगर कोई उनसे संजय के बारे में बात करने की कोशिश भी करता था तो वो कहती थीं,'मेरा बेटी कभी शराब नहीं पीता और ड्रग्स को हाथ नहीं लगाता।' मालूम हो कि कैंसर के चलते 3 मई 1981 को नरगिस का निधन हो गया था। 

संजय दत्त की बात करें तो उन्होंने साल 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी, दोनों की एक बेटी त्रिशाला दत्त भी हुई लेकिन ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया और 1996 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद 1998 में संजय ने मॉडल रिया पिल्लै से शादी की लेकिन साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2008 में संजय दत्त ने गोवा ने मान्यता दत्त से शादी की और 21 अक्टूबर 2010 को दोनों जुड़वां बच्चों के पेरेट्स बने और उनके घर एक बेटे शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त का जन्म हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर