प्रस्थानम के बाद मुन्नाभाई-3 की तैयारी में जुटेंगे संजय दत्त, 2020 में फ्लोर पर होगी फिल्म

बॉलीवुड
Updated Sep 20, 2019 | 12:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लंबे टाइम में संजय दत्त के फैन्स अपकमिंग फिल्म मुन्नाभाई-3 का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स इसे लेकर कई बार बात कर चुके हैं और अब खुद संजय दत्त ने मुन्नाभाई-3 को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

Sanjay dutt Confirms munna bhai MBBS 3 Movie start soon
संजय दत्त।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म मुन्नाभाई दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
  • लंबे टाइम से इसके तीसरे पार्ट यानी मुन्नाभाई-3 को लेकर खबर आ रही हैं।
  • अब संजय दत्त ने हालिया इंटरव्यू में खुद इन खबरों पर बात की है।

संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इसी बीच संजय अपनी पुरानी फिल्म मुन्ना भाई को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल फैन्स लंबे टाइम में संजय दत्त की इस सुपरहिट फिल्म की अगली कड़ी यानी मुन्नाभाई-3 का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स इसे लेकर कई बार बात कर चुके हैं और अब खुद संजय दत्त ने मुन्नाभाई-3 को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
संजय दत्त ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म मुन्नाभाई-3 को कंफर्म बताते हुए कहा है कि वो जल्द ही इसकी तैयारियों में जुटने वाले हैं। संजय बताते हैं, 'मुन्नाभाई-3 को लेकर हम हमेशा से ही एक्साइटेड हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट जल्द ही पूरी हो जाएगा। इसी के साथ ही 2020 के अंत तक ये फिल्म फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। जिस तरह से दर्शक इस लेकर खूब एक्साइटेड हैं मैं भी इसी तरह से फिल्म में अपने किरदार को लेकर खूब उत्सुक हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@duttsanjay) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@duttsanjay) on

आपको बताते चलें अपकमिंग फिल्म मुन्नाभाई-3 को लेकर मेकर्स ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। साल 2017 में ही इस पर काम होने लगा था। उम्मीद थी कि ये फिल्म 2017-18 के तक फ्लोर पर होगी लेकिन बार-बार किसी ना किसी कारण से फिल्म टलती गई। फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने भी पहले संजय दत्त की बायोपिक पर काम करना जरूरी समझा। पिछले टाइम विधु, रणबीर कपूर के साथ फिल्म में बिजी थे इसी वजह से मुन्नाभाई की शुरुआत नहीं हो सकी। हालांकि अब संजय ने खुद सामने आकर फिल्म पर बात की है और फिल्म मुन्नाभाई-3 आने की खबर को कंफर्म किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर