Sara Ali Khan ने शेयर की ग्रेजुएशन की फोटोज, कुली नं. 1 को-स्टार Varun Dhawan ने खींची टांग

Sara Ali Khan graduation photos: सारा अली खान ने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी की थ्रोबैक फोटोज शेयर की, जिस पर वरुण धवन ने फनी कमेंट किया।

Sara Ali Khan, Varun Dhawan
Sara Ali Khan, Varun Dhawan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ने पोस्ट की तस्वीरें
  • वरुण धवन ने किया फनी कमेंट
  • वरुण और सारा कुली नं. 1 में साथ नजर आएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे यंग जनरेशन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेज में से एक हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज- वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्टिंग फील्ड में आने से पहले सारा ने न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

इस दिनों लॉकडाउन के दौरान सारा अपनी कई थ्रोबैक फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपने ग्रेजुएशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सारा ग्रेजुएशन सेरेमनी में गाउन और कैप पहने दिख रही हैं। इन फोटोज पर सारा के कुली नं 1 को-स्टार वरुण धवन ने फनी कमेंट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

दरअसल सारा ने ग्रेजुएशन की दो फोटो शेयर की। एक में वे लाइन में लगी थीं, वहीं दूसरी में वे अकेले पोज दे रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि 19 मई 2016। कभी-कभी यह एक मिनट पहले जैसा महसूस होता है, और कभी-कभी यह दूसरे जीवनकाल की तरह लगता है। इस पर वरुण ने लिखा, तुमने अब तक जितनी फोटोज डाली, उनमें से ये बेस्ट है।

फिल्म की अगर बात करें तो सारा और वरुण की कुली नं. 1 को डेविड धवन बना रहे हैं। ये गोविंदा और करिश्मा कपूर की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

कुली नं. 1 इसी साल 1 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। अब तक नई डेट की घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा सारा फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर