Saroj khan Birthday: 13 साल की उम्र में सरोज खान ने की थी अपने गुरू से शादी, असली नाम से अनजान रहे फैंस

Saroj Khan birthday: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज (22 नवंबर) जन्‍मदिन है। इसी साल 72 वर्ष की उम्र में 3 जुलाई को उन्‍होंने आखिरी सांस ली थी।

Saroj Khan
Saroj Khan 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफ सरोज खान का आज (22 नवंबर) जन्‍मदिन है।
  • इसी साल 72 वर्ष की उम्र में 3 जुलाई को उन्‍होंने आखिरी सांस ली थी।
  • सरोज खान बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं।

Saroj Khan birthday: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज (22 नवंबर) जन्‍मदिन है। उनका जन्म साल 1948 में किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी ​सद्धू सिंह के घर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार बंबई आ गया था। इसी साल 72 वर्ष की उम्र में 3 जुलाई को उन्‍होंने आखिरी सांस ली थी। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां कार्डिएट अरेस्‍ट के चलते उनका निधन हो गया था। इस मौके पर आइये जानते हैं सरोज खान के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें- 

  • सरोज खान बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं, जिसमें फिल्म देवदास, जब वी मेट और तमिल फिल्म श्रृंगारम शामिल है। उन्होंने करीब 2 हजार गानों को कोरियोग्राफ किया जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर गाने शामिल हैं। 
  • सरोज खान ने आखिरी बार साल 2019 में बॉलीवुड गाना कोरियोग्राफ किया था, जो कि फिल्म कलंक का था। सरोज खान ने कलंक का गाना तबाह हो गए कोरियोग्राफ किया था।
  • Saroj Khan real Name: सरोज खान का असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था लेकिन उनके चाहने वाले इस नाम से अनजान रहे। 
  • सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म नजराना से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। 50 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया था। 
  • इसके बाद उन्होंने फिल्म कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल से डांस की ट्रेनिंग ली थी। सरोज खान ने अपने गुरु बी सोहनलाल से महज 13 साल की उम्र में शादी कर ली थी। 
  • उस वक्त सोहनलाल की उम्र 43 साल थी, वह चार बच्चों के पिता थे। इस शादी के लिए उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया था।
  • एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि जब मेरी शादी हुई उस वक्त मैं स्कूल जाया करती थी। मुझे शादी के मायने नहीं पता थे। मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में एक धागा बांध दिया। उन्हें लगा कि उनकी शादी हो गई है। सोहनलाल की पहली पत्नी को शादी की जानकारी साल 1963 में हुई थी। 
  • सरोज खान ने अपने करियर में वैजयंतीमाला, साधना, शर्मिला टैगोर,  हेलन, जीनत अमन  वहीदा रहमान से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को डांस सिखा चुकी हैं।
  • सरोज खान को पॉपुलेरिटी मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने हवा-हवाई गाने से मिली थी। पहले श्रीदेवी और बाद में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी। सरोज आठ फिल्मफेयर समेत  अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
  • सरोज खान ने 1963 में  बेटे राजू खान को जन्म दिया। इसके बाद साल 1965 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसकी आठ महीने बाद ही मौत हो गई थी। सरोज की तीसरी बेटी कुकु हैं। 
  • दोनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की थी। सरोज ने बाद में सरदार रोशन खान से दूसरी शादी की। दोनों की एक बेटी सुखाना खान है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर