Saroj Khan songs: सरोज खान के कोरियोग्राफ किए माधुरी, ऐश्वर्या और श्रीदेवी के वो 10 गाने, जिनके फैंस हुए दीवान

Saroj Khan choreographed Songs: 'आजा पिया आई बहार' से लेकर 'डोला रे डोला' तक; यहां देखिए सरोज खान के कोरियोग्राफ किए गए सबसे खूबसूरत गाने।

Saroj Khan most beautifully choreographed songs
सरोज खान के कोरियोग्राफ किए सबसे खूबसूरत गाने 
मुख्य बातें
  • कई मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों के लिए डांस गुरु रही थीं सरोज खान
  • श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित सहित कई एक्ट्रेस को सिखाई नृत्यकला
  • यहां देखें अलग अलग फिल्मों से सरोज खान के कोरियोग्राफ किए 10 पसंदीदा गाने

मुंबई: साल 2020 कई लोगों के लिए मुश्किलों से भरा साल रहा है, खास कर फिल्म इंडस्ट्री और इसके फैंस के लिए। पिछले कुछ महीनों में, सिनेमा ने अपने कुछ सबसे चमकते सितारों को खोया है, जिसमें अभिनेता ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत के नाम शामिल हैं, और अब, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का भी निधन हो गया है।

71 वर्षीय कोरियोग्राफर को उनके असाधारण नृत्य कौशल के लिए जाना जाता था और उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग के कई गानों में अपनी जादुई प्रतिभा का लोहा मनवाया था। माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और श्रीदेवी सहित कई एक्ट्रेस को डांस के गुर सिखाकर उन्होंने कई गानों को यादगार बना दिया था। आज भी उनके कोरियोग्राफ किए कई गाने फैंस के पसंदीदा हैं।

सरोज खान ने अपनी प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। देवदास फिल्म का डोला रे डोला गीत उनके कोरियोग्राफ किए सबसे शानदार गानों में से एक है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी।

कई फिल्मों छोड़ी हुनर की छाप:
वह मणिरत्नम की फिल्म गुरु, संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम, सुभाष घई की खलनायक, इंद्र कुमार की बेटा, दीपक बलराज विज की फिल्म काला, पंकज पाराशर की चबलबाज़ और एन चंद्र की तेज़ाब का हिस्सा रहकर दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं।

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर का श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित सहित कई अग्रणी एक्ट्रेस के साथ करीबी रिश्ता था और कई अभिनेत्रियां उन्हें गुरु का दर्जा देते हुए सम्मान देती हैं। सरोज ने आखिरी बार फिल्म कलंक में माधुरी के साथ गाना पर काम किया था, गाने का शीर्षक था 'तबाह हो गया'।

सरोज खान के कोरियोग्राफ किए कुछ यादगार गाने
एक दो तीन, तम्मा तम्मा से लेकर बरसो रे मेघा मेघा और मेरे हाथ में नौ नौ चूडिय़ां है तक... यहां देखिए सरोज खान के कोरियोग्राफ किए 10 गाने।

1. माधुरी दीक्षित का एक दो तीन:

2. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का तम्मा तम्मा:

3. करीना कपूर और शाहिद कपूर का ये इश्क है:

4. श्रीदेवी का मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं

5. माधुरी दीक्षित का हमको आजकल है इंतजार

6. डोला रे डोला

7. ऐश्वर्या राय का बरसो रे मेघा मेघा

8. माधुरी का चने के खेत में

9. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षिता का धक धक करने लगा

10. श्रीदेवी का हवा हवा:

कोरियोग्राफर को कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। उनके निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों के दिलों और दिमाग में एक गहरा शून्य छोड़ दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर