[VIDEO] Mahesh Bhatt को रिश्तेदार लड़की ने बताया 'डॉन'- 'उन्होंने कई जिंदगियां बर्बाद कीं, मेरे पीछे पड़े हैं'

Relative Luviena Lodh allegations on Mahesh Bhatt: महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए लुवीना लोध का एक वीडियो सामने आया है, जिनकी शादी महेश भट्ट के भांजे से हुई है।

Serious allegations on Mukesh Bhatt by relative girl Luviena Lodh
महेश भट्ट पर रिश्तेदार ने लगाए गंभीर आरोप 
मुख्य बातें
  • सामने आया लुवीना लोध नाम की लड़की का वीडियो
  • महेश भट्ट के भांजे से शादी का किया दावा, लगाए ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करने के गंभीर आरोप
  • बोली- 'फिल्म निर्माता ने बर्बाद कीं कई जिंदगियां, मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं'

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट का नाम बीते काफी समय से अलग अलग विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी सोशल मीडिया पर और एक्ट्रेस कंगना रनौत की ओर से कई तरह के आरोप लगाए गए थे और अब एक और नया मामला सामने आया है, जहां फिल्म निर्माता पर उनकी ही एक रिश्तेदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

लुवीना लोध का वीडियो सामने आया है जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो में महेश भट्ट पर परिवार के उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कई गंभीर दावे किए हैं। लड़की ने महेश भट्ट के भांजे से शादी के बाद कथित तौर पर तलाक फाइल करने की इजाजत की जानकारी देते हुए ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करने के आरोप लगाए हैं।

भांजे पर ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करने का आरोप:
वीडियो में अपना नाम बताते हुए लड़की कहती है, 'मैं ये वीडियो अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल के साथ हुई थी, मैंने उनके खिलाफ तलाक का केस दायर किया था क्योंकि मुझे पता चला था कि वह ड्रग्स सप्लाई करते हैं और उनके फोन में भी अलग अलग तरह की लड़कियों की तस्वीरें होती हैं, जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं तो वो लड़कियां भी सप्लाई करते हैं। इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है।'

महेश भट्ट को बताया 'डॉन':
आगे महेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए लुवीना कहती हैं, 'महेश भट्ट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन है, जो ये पूरा सिस्टम ऑपरेट करता है। उनके नियम के हिसाब से नहीं चलने पर वह आपका जीना हराम कर देते हैं। फिल्म जगत में महेश भट्ट ने कई लोगों की जिंदगी बर्बाद की है। पीछे से एक फोन करने पर लोगों का काम चला जाता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Actor | Luviena Lodh (@luvienalodh) on

'केस फाइल करने पर मेरे पीछे पड़े'
आगे वह महेश भट्ट की ओर से परेशान किए जाने का दावा करती हैं, 'जब से मैंने केस फाइल किया है वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़े हैं। मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन में भी बात नहीं सुनी जाती और कोई कार्रवाई नहीं होती।'

अंत में सुवीना लोध भविष्य में किसी गलत हादसे की संभावना की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ हो जाता है तो महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल इसके जिम्मेदार होंगे। कम से कम लोगों को  इनकी सच्चाई पता चले कि इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी खराब की है क्योंकि महेश भट्ट बहुत ताकतवर व्यक्ति है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर