Shah Rukh Khan से Amitabh Bachchan तक, दीपावली की शाम होती है इन सितारों के नाम, बी टाउन में देते हैं सबसे जबरदस्त पार्टी

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 01, 2021 | 17:15 IST

B Town Diwali Parties: शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी और एकता कपूर तक यह बॉलीवुड सितारे बी टाउन में सबसे शानदार दिवाली पार्टी को होस्ट करते हैं। 

Bollywood celebs who host biggest diwali party in b town, diwali parties at bollywood celebs home
बी टाउन में मशहूर है इन 5 बाॅलीवुड सितारों की दीपावली पार्टी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अमिताभ बच्चन के घर मनाई जाती है सबसे जबरदस्त दीपावली पार्टी।
  • शाहरुख खान की दीपावली पार्टी में आते हैं कई नामी बॉलीवुड सितारे।
  • बॉलीवुड में मशहूर है शिल्पा शेट्टी द्वारा पोस्ट की गई दीपावली पार्टी।

Bollywood Celebs Who Host The Best Diwali Parties In B Town: जब भी बात त्योहार, जन्मदिन या किसी खास मौके की आती है तब बॉलीवुड इंडस्ट्री में होस्ट की जाने वाली पार्टीज सुर्खियों में छा जाती हैं। बी टाउन में दीपावली के महापर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सितारे अपने घरों में दीपावली पर शानदार पार्टी पोस्ट करते हैं। इन सितारों द्वारा होस्ट की गई दीपावली पार्टी में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड सितारे शामिल होते हैं। इस पार्टी के दौरान बॉलीवुड सितारे एक साथ समय बिताते हैं और इस त्योहार को शानदार तरीके से मनाते हैं। 

अमिताभ बच्चन

बच्चन परिवार हर साल दिवाली के मौके पर शानदार पार्टी होस्ट करता है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट की गई दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल होते हैं। कोरोनावायरस की वजह से पिछले साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में बॉलीवुड पार्टी पोस्ट नहीं की गई थी। 

शाहरुख खान

शाहरुख खान की दिवाली पार्टी के बिना यह त्योहार फीका लगता है। शाहरुख खान द्वारा होस्ट की गई पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, काजोल, जूही चावला, करीना कपूर खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल होते हैं। शाहरुख खान के घर मन्नत में दीपावली पार्टी के दौरान रौनक छा जाती है।

अनिल कपूर

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता द्वारा होस्ट की गई ग्रैंड दीपावली पार्टी सबसे जबरदस्त मानी जाती है। वह यह दिवाली पार्टी अपने जुहू वाले घर मे होस्ट करते हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट की गई पार्टीज में जाह्नवी कपूर, शनाया, सोनम कपूर, आनंद अहूज, रिया कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला जैसे बॉलीवुड सितारे शामिल होते हैं। 

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी हर वर्ष अपने पति राज कुंद्रा के साथ शानदार तरीके से अपने घर में दीपावली पार्टी होस्ट करती हैं। अपनी पार्टी में शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के नामी कलाकारों को आमंत्रित करती हैं। शिल्पा शेट्टी की पार्टी में डेकोरेशन समेत हर एक चीज बहुत शानदार होती है। आयुष शर्मा, अर्पिता खान और सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारे अक्सर शिल्पा शेट्टी की पार्टी में शामिल होते हैं।

एकता कपूर

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में नामी बॉलीवुड सितारे बन-ठन कर शामिल होते हैं। एकता कपूर अक्सर अपनी दीपावली पार्टीज की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 


 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर