कोरोना वायरस की वजह से सेल्फ आइसोलेशन में हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, इस तरह बिता रहीं वक्‍त

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी कोरोना वायरस की वजह से सेल्‍फ आइसोलेशन में हैं। सुहान ने इंस्‍टाग्राम पर यह बताया है कि वह कैसे अपना टाइम पास कर रही हैं।

Suhana Khan
Suhana Khan 

Suhana Khan In Self Isolation: चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरे विश्‍व में फैल चुका है और हजारों लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी इसके संक्रमण  की चपेट में लगभग 500 लोग आ चुके हैं और 10 लोगों की मौत हो गई है। सरकारों ने अपने अपने राज्‍य में लॉक डाउन कर दिया है। किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। मुंबई में फ‍िल्‍मों का कामकाज पूरी तरह से ठप है। सितारे भी घरों में कैद हैं। 

जो सितारे घर में सेल्‍फ आइसोलेशन में हैं, वह तरह तरह से अपना टाइम पास कर रहे हैं। तमाम सितारे इंस्‍टाग्राम पर वीडियोज और फोटोज शेयर कर फैंस के साथ रूबरू हो रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी कोरोना वायरस की वजह से सेल्‍फ आइसोलेशन में हैं। सुहान ने इंस्‍टाग्राम पर यह बताया है कि वह कैसे अपना टाइम पास कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

सुहाना खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर स्‍टोरी लगाई है जिसमें उन्‍होंने एक छोटी-सी क्लिप लगाई। उससे साफ है कि वह मेरिल स्ट्रीप की फिल्में देख रही हैं। हालांकि सुहाना इस वक्‍त भारत में अपने घर हैं या विदेश में हैं इस बात की जानकारी नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

बता दें कि सुहाना अमेरिका के न्‍यूयॉर्क विश्‍वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। यूएस में भी कोरोना वायरस से खतरनाक स्थिति बनी हुई है। वहां अभी तक 13 हजार से भी ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

सुहाना समय समय पर अपनी तस्‍वीरें जारी करती रहती हैं। कुछ वक्‍त पहले पूल में मस्‍ती करते हुए उनकी कई तस्‍वीरें सामने आई थीं जो काफी वक्‍त तक मीडिया में छाई रही थीं। सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्‍यू की चर्चा लंबे समय से है और फैंस को इस पल का बेसब्री से इंतजार है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर