शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बदला अपना अंदाज, मूछों में वायरल हुई ये तस्वीरें फैंस को आईं पसंद

Aaryan Khan New Photos: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं, जिनमें वो मूछों में नजर आ रहे हैं।

Aaryan Khan
Aaryan Khan 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
  • इन तस्वीरों में आर्यन खान मूछों में नजर आ रहे हैं
  • आर्यन की यह नई फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने करीब 28 साल पहले फिल्म दुनिया में कदम रखा था और मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्मी जगत में अपनी जगह बनाई। आज वो बॉलीवुड के बादशाह कहे जाते हैं। शाहरुख तो अक्सर खबरों में बने ही रहते हैं वहीं उनके बच्चे भी किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं, फिर बात चाहे उनकी बेटी सुहाना खान की हो या बेटे आर्यन खान की।

इन दिनों शाहरुख के बेटे आर्यन खान खबरों में बने हुए हैं। दरअसल आर्यन की नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पहले से काफी अलग दिख रहे हैं क्योंकि इन फोटोज में उनकी मूछें नजर आ रही हैं। फोटोज को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आर्यन ने अपने लुक में बदलाव करने के लिए मूछें रखी हैं। सामने आई पहली फोटो में वो ब्लू टीशर्ट और क्रीम कलर की शॉर्ट्स पहने दिख रहे हैं और इसमें उनकी मूछें देखी जा सकती हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो अपने तीन दोस्तों के साथ दिख रहे हैं जो कि मिरर सेल्फी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@aryan_khan_fanclub) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on

आर्यन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। फैंस आर्यन की फोटो पर कमेंट कर उन्हें क्यूट और हैंडसम बता रहे हैं। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब आर्यन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हो। इससे पहले भी उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on

क्या बॉलीवुड में कदम रखेंगी आर्यन?

शाहरुख खान से आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, 'एक अच्छा एक्टर बनने के लिए जो चाहिए होता है वो उसमें नहीं है और यह बात वो खुद भी जानता है, लेकिन वो अच्छा राइटर है। मुझे लगता है कि एक्टर बनना आपके अंदर से आता है।' शाहरुख ने बताया था कि आर्यन ने उन्हें कहा कि वो एक्टर नहीं बनना चाहते। आर्यन ने शाहरुख को कहा था, 'हर बार आपसे मेरी तुलना की जाएगी और मैं इस हालत में नहीं पहुंचना चाहता।' मालूम हो कि आर्यन फिल्ममेकिंग में इंटरेस्ट रखते हैं और विदेश में इसकी पढ़ाई कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर