फोटोशूट में दिखा शाहरुख की पत्नी गौरी खान का दिखा दिलकश अंदाज, अपने घर 'मन्नत' के बारे में खोले कई राज

बॉलीवुड
Updated Aug 06, 2019 | 10:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने अपने घर मन्नत में शूट करवाया। इस दौरान उन्होंने अपने घर के बारे में कई राज खोले।

Gauri Khan Mannat Shoot
Gauri Khan Mannat Shoot  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का मन्नत में फोटोशूट
  • मन्नत के बारे में गौरी ने बताए कई राज
  • मन्नत को गौरी ने खुद डिजाइन किया है

बॉलीवुड के बादशाहर शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी से सब वाकिफ हैं, लेकिन इनकी फैमिली भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हमेशा मीडिया के कैमरे में कैद होते रहते हैं। गौरी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे गौरी खान डिजाइन्स के नाम से अपनी कंपनी है। गौरी अपने बिजनेस सर्किट में काफी पॉपुलर हैं। हाल ही वे एक फेमस मैगजीन में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने घर मन्नत के बारे में खुलकर बाद की।

गौरी काफी प्राइवेट पर्सन हैं और उन्हें लाइमलाइट में रहना कम ही पसंद हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक शूट करवाया, जिसमें गौरी ने ड्रीम हाउस मन्नत की झलक दिखलाई। शूट में गौरी ने अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में पोज दिए और कई बाते शेयर की। यहां गौरी खान सेलिब्रिटी डिजाइनर गौरी नैनिका के ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मन्नत के बारे में बात करते हुए कहा कि मन्नत हमेशा शोरगुल और हलचल से भरा रहा है, लेकिन अब सिर्फ अबराम की खुशी से ही वाइब्रेंट रहता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vogueindia) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vogueindia) on

 

गौरी ने बताया कि इस घर में कोई नियम नहीं है। मैंने कभी होमवर्क या खाने के वक्त को लेकर कुछ नहीं कहा। जब भी मेरे बच्चे स्कूल से आते थे, तो मैं हमेशा घर पर ही रहती थी। मेरे लिए ये जरूरी था कि वे उनके लिए घर पर रहूं। उन्होंने अपने परफेक्ट लिविंग स्पेस को बनाने के बारे में कहा कि मेरे परिवार में सभी ने इसे बनाने में अपना योगदान दिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vogueindia) on

 

आपको बता दें कि गौरी ने खुद अपना घर सजाया है। वे बॉलीवुड के कई सेलेब्स के घर डिजाइन कर चुकी हैं। शाहरुख ने भी गौरी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'खूबसूरत घर खूबसूरत होम मेकर्स द्वारा बनाए जाते हैं। बस।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Beautiful homes are made by beautiful home makers. Bas! A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

गौरतलब है कि मन्नत का नाम पहले Viennese villa था। ये बंगला शाहरुख की तरफ से गौरी को गिफ्ट था। जिसे बाद में गौरी ने रीफर्निश करके अपने ड्रीम हाउस मन्नत में बदला। ये मुंबई के पॉपुलर बंगलों में से एक हैं। आज भी जब विजिटर्स मुंबई जाते हैं तो मन्नत के सामने फोटो खिंचवाना नहीं भूलते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर