बचपन में इतनी क्यूट दिखती थीं आलिया भट्ट, बहन शाहीन भट्ट ने शेयर की Photo

बॉलीवुड
Updated Aug 04, 2019 | 07:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शाहीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया की क्यूट फोटो शेयर की है। फोटो में आलिया शालीन भट्ट की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने फोटो में व्हाइट कलर का नाइट सूट पहना हुआ है।

Alia Bhatt And Shaheen Bhatt
Alia Bhatt And Shaheen Bhatt 

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है।  फैन्स भी ये जानने को इच्छुक रहते हैं कि उनके फेवरेट सेलेब्स बचपन में कैसे देखते थे। अब आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने आलिया की बचपन की क्यूट फोटो शेयर की है।   

शाहीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया की क्यूट फोटो शेयर की है। फोटो में आलिया शालीन भट्ट की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, फोटो में आलिया भट्ट इस दौरान थोड़ी उदास नजर आ रही हैं।

फोटो में शाहीन के चेहरे पर स्माइल है और वह कैमरे की तरफ देख रही हैं। आलिया भट्ट ने फोटो में व्हाइट कलर का नाइट सूट पहना हुआ है। फोटो के साथ शाहीन ने लिखा- Now I know why my career as a ventriloquist crashed and burned.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Now I know why my career as a ventriloquist crashed and burned. A post shared by ??????? ????? (@shaheenb) on

 

राइटर हैं शाहीन भट्ट 
आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट राइटर हैं।  शाहीन भट्ट कई साल से डिप्रेशन का शिकार थीं। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आलिया की छोटी बहन, शाहीन भट्ट 16 साल की उम्र से डिप्रेशन का शिकार थीं। यही नहीं उन्‍होंने 12- 13 साल की उम्र में आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी।

आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसके अलावा आलिया भट्ट का एक भाई राहुल भट्ट भी है। राहुल भट्ट फिटनेस ट्रेनर है। उन्होंने आमिर खान को दंगल फिल्म के दौरान फिटनेस ट्रेनिंग दी थी। 

 

 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट सड़क 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म को आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल पूरा कर दिया है। ये फिल्म 1991 में आई फिल्म सड़क का रीमेक है। 

 

 

आलिया इसके अलावा ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं, आलिया ने एस.एस.राजमौली की फिल्म आरआरआर में काम करेंगी। इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म इंशाल्लाह और तख्त में काम करेंगी।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर