शाहिद कपूर को इस फेमस डायरेक्टर ने किया अप्रोच, दिया बड़ी फिल्म का ऑफर

बॉलीवुड
Updated Aug 04, 2019 | 11:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शाहिद कपूर ने अब तक अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन उनके पास फिल्म ऑफर्स की लाइन लगती जा रही है। अब खबर सामने आ रही है कि एक और फिल्म मेकर ने उनको अप्रोच किया है। 

Shahid kapoor Approached For Rajkumar Gupta Next Film
शाहिद कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहिद कपूर को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म भी ऑफर हुई है।
  • शाहिद जल्द तेलुगु सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक में दिख सकते हैं।
  • नाना स्टारर फिल्म जर्सी के हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने राइट्स खरीदे हैं।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह उनके करियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। फिल्म की सक्सेस के बाद शाहिद के पास लगातार फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। वैसे तो शाहिद कपूर ने अब तक अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन उनके पास फिल्म ऑफर्स की लाइन लगती जा रही है। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म मेकर राज कुमार गुप्ता ने भी शाहिद कपूर को अप्रोच किया है। 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में राजकुमार गुप्ता अपनी अगली फिल्म के लिए शाहिद कपूर के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस टाइम फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिलहाल शाहिद को डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने फिल्म के कॉनसेप्ट के बारे में ही बताया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होते ही शाहिद इसे लेकर अपना फैसला लेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on

सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी एक रियल लाइफ इंसीडेंस पर आधारित है। अगर इसके लिए शाहिद कपूर हां करते हैं तो एकबार फिर से वो दमदार कैरेक्टर में नजर आएंगे। बात अगर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 280 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर लिया है। यही नहीं, कबीर सिंह साल 2019 की दूसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन चुकी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on

शाहिद कपूर को लेकर ये खबरें भी सामने आई थीं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शाहिद ने 35 से 40 करोड़ तक अपनी फीस बढ़ाई है और इसी बढ़ी हुई फीस के साथ उन्होंने फिल्म जर्सी साइन की है। हालांकि शाहिद ने खुद फीस बढ़ाने की खबर पर बात करते हुए कहा था, 'मुझे कितने भी पैसों के लिए फिल्म साइन करना पड़ती है। मुझे लगता है जो लोग पैसा कमा रहे हैं वो सिर्फ भूषण कुमार और मुराद खेतानी हैं। मेरे पास अभी भी वही पुराना ही बैंक बैलेंस है जो कबीर सिंह से पहले था। मुझे पैसे मिलने से पहले दूसरा प्रोजेक्ट साइन करना पड़ता है।' बता दें, शाहिद कपूर को हाल ही में बॉक्सर डिंग्को सिंह की बायोपिक ऑफर हुई है। इसी के साथ शाहिद के पास दो और फिल्में हैं। खास बात तो ये है कि इसमें एक फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की है। करण जौहर जल्द तेलुगु सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। नाना स्टारर फिल्म जर्सी के हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने राइट्स खरीदे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर