Shahid Kapoor ने किया फिल्म Jersey के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी यह फिल्म

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 22, 2021 | 13:48 IST

Jersey Trailer Release Date: बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्मों में से एक जर्सी का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। 

shahid kapoor and mrunal thakur starrer movie jersey trailer release date out, shahid kapoor jersey movie trailer release date and time
जर्सी फिल्म ट्रेलर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म जर्सी में नजर आएंगे शाहिद कपूर।
  • पिछले साल दिसंबर के महीने में फिल्म की शूटिंग हुई थी खत्म।
  • शाहिद कपूर ने एलान किया जर्सी के ट्रेलर का रिलीज डेट।

Shahid Kapoor Film Jersey Trailer Release Date: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अपकमिंग फिल्म जर्सी (Jersey) का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म जर्सी को लेकर शाहिद कपूर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर के महीने में पूरी कर ली थी। अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहिद कपूर ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ शाहिद कपूर ने यह साझा किया कि वह इस फिल्म के रिलीज का तकरीबन 2 साल से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके लिए काफी स्पेशल है। 

इस दिन रिलीज होगा जर्सी फिल्म का ट्रेलर

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी साझा की है कि जर्सी फिल्म का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को शाम 5:30 बजे रिलीज होगा। इसके साथ शाहिद कपूर ने बताया कि वह अपना यह इमोशन दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए तकरीबन 2 साल से इंतजार कर रहे थे। शाहिद कपूर ने यह साझा किया कि इस फिल्म की कहानी, टीम, कैरेक्टर और खुद यह फिल्म बहुत स्पेशल है। उन्होंने कहा कि वह यह उम्मीद करते हैं कि दर्शक उस चीज का एहसास कर सकें जो उन्होंने इस फिल्म को करते समय एहसास किया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अल्लू अरविंद इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं जिसे अमन गिल, दिल राजू, एस. नागा वामसी ने प्रोड्यूस किया है। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) मुख्य किरदार में नजर आएंगे। शाहिद कपूर की यह फिल्म सिनेमाघरों में 31 दिसंबर 2021 के दिन रिलीज होगी। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर