16 साल छोटी मुमताज से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, इस वजह से एक्ट्रेस ने कर दिया था इंकार

Shammi Kapoor wanted to Marry Mumtaz: शम्मी कपूर एक्ट्रेस मुमताज को पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन मुमताज ने उनसे शादी करने से इंकार कर दिया था। जानें क्या थी वजह।

Shammi Kapoor and Mumtaz
Shammi Kapoor and Mumtaz 
मुख्य बातें
  • मुमताज से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर
  • मुमताज ने शम्मी कपूर से शादी करने से इंकार कर दिया था
  • मालूम हो कि मुमताज उम्र में शम्मी से करीब 16 साल छोटी थीं

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं मुमताज को दर्शक आज भी उनके काम के लिए याद करते हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

60 और 70 के दशक में मुमताज ने बॉलीवुड पर राज किया और कई फिल्मों में काम किया। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया जिसमें राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, देव आनंद, जितेंद्र, धर्मेंद्र, शम्मी कपूर और शशि कपूर का नाम शामिल है। मुमताज काम के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bollywood Time Machine (@bollymemos) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mumtaz (@mumtaz_diva_of_bollywood) on

मुमताज से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर

मुमताज के बारे में यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि एक्टर शम्मी कपूर और जितेंद्र उनसे प्यार करते थे। यहां तक कि शम्मी कपूर तो मुमताज से शादी तक करना चाहते थे लेकिन मुमताज उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थीं। शम्मी कपूर नहीं चाहते थे कि शादी के बाद मुमताज फिल्मों में काम करें और वहां मुमताज अपना फिल्मी करियर नहीं छोड़ना चाहती थीं। यही वजह थी कि दोनों की शादी नहीं हो सकी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Cinema Aaj Aur Kal (@cinemaajkal) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ChuneFuhDays (@chunefuhdays) on

18 साल की मुमताज ने लिया था ये फैसला

एक इंटरव्यू में मुमताज ने शम्मी कपूर के बारे में बात की थी और बताया था, 'मैं 18 साल की थी और उनसे प्यार करती थी जब हम फिल्म ब्रह्माचारी (1968) में साथ काम कर रहे थे। वो चाहते थे कि मैं अपना करियर छोड़ दूं लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी। फिल्म बूंद जो बन गए मोती (1967) के समय मैंने अपनी मां को खो दिया था।' मालूम हो कि मुमताज उम्र में शम्मी कपूर से करीब 16 साल छोटी थीं।

27 साल की उम्र में की शादी

मुमताज ने उस समय शादी कर ली जब वो अपने करियर की ऊंचाईंयों पर थीं। साल 1974 में उन्होंने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली, इस समय वो 27 साल की थीं। इसके बाद वो लंदन शिफ्ट हो गईं। मालूम हो कि मुमताज की दो बेटियां हैं नताशा और तान्या। 

बता दें कि शम्मी कपूर ने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी की थी लेकिन साल 1965 में उनका निधन हो गया था। इसके बाद शम्मी कपूर ने 1969 में अपनी फैन नीला देवी से शादी की थी। साल 2011 में शम्मी कपूर का निधन हो गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर