74 साल की Sharmila Tagore ने बेटी संग किया रैंप वॉक, इस खूबसूरत अंदाज में आईं नजर

बॉलीवुड
Updated Oct 11, 2019 | 13:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और उनकी बेटी व अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में रैंप वॉक किया। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

Sharmila Tagore and Soha Ali Khan
Sharmila Tagore and Soha Ali Khan 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने 74 साल की उम्र में बेटी सोहा अली खान संग किया रैंप वॉक
  • इस दौरान शर्मिला ब्लू कलर की साड़ी और सोहा ब्लू लहंगे में नजर आईं
  • दोनों की तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपनी बेटी व अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं। रैंप वॉक करते समय शर्मिला ब्लू कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं तो वहीं सोहा ने भी ब्लू लहंगा पहनकर रैंप वॉक किया, जिसमें दोनों काफी रॉयल लग रही थीं।

मां शर्मिला के साथ रैंप वॉक कर सोहा काफी खुश और एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की एक फोटो शेयर कर खुशी जताई। इस तस्वीर को शेयर कर सोहा ने लिखा, 'सालों बाद अपनी मां के साथ रैंप वॉक कर बहुत खुश हूं, हमने यह रैंप वॉक असम की संजुक्ता दत्ता के सपोर्ट में था। उनका कलेक्शन AAKAASH वातावरण और हेंडलूम इंडस्ट्री के लिए एक ट्रिब्यूट था और यह बहुत खूबसूरत था।'

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bollywood Insider (@bollyinsides) on

 

सोहा के पोस्ट पर फैंस लगातार पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि शर्मिला टैगोर बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि यह तस्वीर काफी खूबसूरत है। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

मालूम हो कि शर्मिला इससे पहले भी रैंप वॉक करती नजर आ चुकी हैं। इस साल अगस्त में उन्होंने रैंप वॉक किया था। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। यहां वो व्हाइट एंब्रॉयड्री वाली पाउडर पिंक कलर की साड़ी पहने दिखी थीं। इसके साथ शर्मिला ने शिमरी सिल्वर कलर का ब्लाउज और गले में खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना। उन्होंने मैचिंग शैंडलियर ईयररिंग्स पहने और साइड पार्टिंग के साथ अपने आधे बालों को बांधा। शर्मिला की यह तस्वीरें भी उनके फैंस को काफी पसंद आई थी।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर